06 June, 2026 (Saturday)

यूपी में आंधी का ऐसा विकराल रूप, टीन शेड के साथ हवा में उड़ गया शख्स, वायरल हो रहा है Video

उत्तर प्रदेश में मॉनसून से पहले ही कुदरत का कहर देखने को मिल रहा है। राज्य के अलग-अलग जिलों प्राकृतिक आपदा के कार अब तक 70 लोगों की मौत हो गई है।
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम ने तबाही मचा दी है। आंधी-तूफान, आकाशीय बिजली और बारिश के कारण राज्य में अब तक 70 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। वहीं, बड़ी संख्या में लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। प्रयागराज, भदोही, फतेहपुर, सोनभद्र समेत कई जिलों में भारी तबाही आई है। इंसानों के साथ ही मवेशियों के मारे जाने की खबर भी सामने आ रही है। इन सब के बीच यूपी के बरेली से एक डराने वाला वीडियो सामने आया है। एक शख्स आंधी के कारण कई फीट ऊंचा हवा में उड़ गया है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
क्या है पूरा मामला?
यूपी में भयानक आंधी-बारिश का कहर बरेली जिले में भी देखने को मिला है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स तेज आंधी के कारण टीन शेड के साथ हवा में उड़ गया। ये वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। आंधी के कारण हवा में उड़ने वाले शख्स की पहचान नन्हे के रूप में की गई है। नीचे गिरने के बाद युवक घायल हो गया है। ये पूरी घटना बरेली के भमोरा थाना के बमियाना गांव की बताई जा रही है।
अब तक 70 लोगों की मौत
तेज आंधी-तूफान के कारण कई अलग-अलग जिलों में पेड़, दीवार और बिजली के खंभे गिर गए हैं। अब तक मिली जानकारी के अनुसार, यूपी के अलग-अलग जिलों में प्राकृतिक आपदा के कारण अब तक 70 लोगों की मौत हुई है। प्रशासन फुल एक्टिव है और सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके साथ ही प्रभावित इलाकों में राहत बचाव का काम युद्धस्तर पर जारी है।

24 घंटे में मुआवजा देने का निर्देश
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस तबाही का संज्ञान लिया है और अधिकारियों को 24 घंटे में मुआवजा देने का निर्देश जारी किया है। साथ ही सभी जिलों के DM को फील्ड में उतरकर मदद के भी निर्देश दिए हैं। CM ऑफिस से हर जिले की स्थिति पर नजर भी रखी जा रही है। सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि 24 घंटे के अंदर राहत बचाव का काम पूरा किया जाए और पीड़ितों तक मदद पहुंचाई जाए

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *