05 June, 2026 (Friday)

LIVE: तमिलनाडु में विजय के सीएम बनने का रास्ता साफ, VCK ने दिया समर्थन, जल्द होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

Election Updates LIVE: कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शुभेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद विजय के मुख्यमंत्री बनने का भी रास्ता साफ हो चुका है। वीसीके ने उन्हें समर्थन दे दिया है।
Election Updates: पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री बनने के बाद तमिलनाडु में भी टीवीके के सरकार बनाने का रास्ता साफ हो चुका है। सूत्रों के अनुसार वीसीके ने विजय को समर्थन दे दिया है। अब विजय के पास 118 विधायकों का समर्थन है। वह सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं। इससे पहले कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान में हजारों लोगों के बीच शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शुभेंदु अधिकारी ने शपथ से पहले ही साफ कर दिया था कि अब बंगाल में मैं नहीं हम सब मिलकर सरकार चलाएंगे।
या, जिसमें AMMK विधायक कामराज समर्थन पत्र लिखते नजर आए।

असम में हिमंत बिस्वा सरमा ही दोबारा मुख्यमंत्री बनेंगे। पुडुचेरी में भी एनडीए की सरकार बन रही है। केरल में अभी भी सीएम के नाम पर मुहर नहीं लगी है, लेकिन केसी वेणुगोपाल को ज्यादा विधायरों ने सीएम के रूप में पसंद किया है। हालांकि, सतीशन को यूडीएफ खए अन्य सहयोगी ज्यादा पसंद करते हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *