06 June, 2026 (Saturday)

IPL Points Table: LSG vs KKR मैच के बाद बदली अंक तालिका, किसे फायदा और किसे हुआ नुकसान

आईपीएल की अंक तालिका एक बार फिर से बदली है। लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम सबसे नीचे चली गई है, वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीत के बाद छलांग मारी है। हालांकि टॉप 4 में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
आईपीएल 2026 में रविवार रात एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। 20 ओवर का मैच टाई हो गया और इसके बाद सुपर ओवर हुआ। इसमें केकेआर ने एलएसजी को आसानी से पीट दिया। इस मैच के बाद अंक तालिका में भी बदलाव हो गया है। हालांकि टॉप की टीमें अभी भी वही हैं, लेकिन नीचे काफी उठापटक देखने को मिली है। अब आपको पता होना चाहिए कि कौन सी टीम सबसे नीचे चली गई है।
इस साल के आईपीएल में अब तक 38 मुकाबले हो गए हैं। लेकिन एलएसजी यानी लखनऊ सुपर जायंट्स की हालत और भी पतली होती जा रही है। एक और मैच हारने के बाद टीम सबसे नीचे यानी दसवें नंबर पर पहुंच गई है। लखनऊ सुपर जायंट्स ने अब तक 8 मैच खेल लिए हैं और टीम केवल दो में ही जीत दर्ज कर पाई है। उसे छह मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। टीम के पास केवल चार ही अंक हैं। बात अगर नौवें नंबर की करें तो वहां पर मुंबई इंडियंस है। टीम ने सात मैच खेलकर दो जीते हैं और पांच में हार मिली है। उसके भी पास चार ही अंक हैं।

केकेआर ने बैक टू बैक जीते दो मुकाबले, आठवें नंबर पर पहुंची टीम
केकेआर ने आखिरकार एक और मैच जीतने में कामयाबी हासिल की है। भले ही ये सुपर ओवर में आई हो, लेकिन उसे दो अंक और मिल गए हैं। केकेआर ने आठ मैच खेलकर दो जीत हैं और एक मैच नहीं हो पाया था, इसलिए वहां भी उसे एक अंक मिला था। कुल मिलाकर टीम के पास पांच अंक हो गए हैं। टीम अब छलांग लगाकर सीधे नंबर आठ पर पहुंच गई है। टीम ने बैक टू बैक दो मुकाबले अपने नाम किए हैं। हालांकि इसके ​बाद भी टीम टॉप 4 में जा पाएगी, इसकी संभावना कम है, क्योंकि उसके आठ मैच हो चुके हैं।

पंजाब ​किंग्स का पहले नंबर पर कब्जा बरकरार, अभी तक नहीं हारी है टीम
अब बात अगर टॉप 4 टीमों की करें तो वहां पर काफी रोचक मुकाबला चल रहा है। पंजाब किंग्स की टीम 7 मैच खेलकर उसमें से छह जीत चुकी है, उसके पास 13 अंक हैं। पंजाब अकेली ऐसी टीम है, जो अब तक एक भी मैच हारी नहीं है। आरसीबी, एसआरएच और आरआर यानी राजस्थान रॉयल्स के पास 10 अंक हैं। लेकिन नेट रन रेट को अगर देखा जाए तो आरसीबी दूसरे, सनराइजर्स हैदराबाद तीसरे और राजस्थान रॉयल्स चौथे नंबर पर कब्जा जमाए हुए है। गुजरात टाइटंस के पास आठ अंक हैं। सीएसके और डीसी के पास छ छह अंक हैं, ये टीमें छठे और सातवें नंबर पर हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *