ब्लैक कॉफी में घी डालकर पीने से क्या फायदा मिलता है, जानिए किसे पीनी चाहिए और किसे नहीं?
Black Coffee With Ghee Benefits: ब्लैक कॉफी में घी डालकर पीने का इन दिनों काफी ट्रेंड है। आइये जानते हैं कॉफी में डालकर पीने से क्या फायदा मिलता है और किसे पीनी चाहिए किसे नहीं।
सुबह उठने के बाद लोग कॉफी या चाय पीना पसंद करते हैं। कुछ लोग सुबह खाली पेट ब्लैक कॉफी लेते हैं। कई सेलेब्स ब्लैक कॉफी के साथ घी डालकर भी पीते हैं। इसे सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। कॉफी में घी डालकर पीने से कई बीमारियों से बचने में मदद मिलती है। कॉफी में कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, मिलीग्राम, पोटैशियम और जिंक पाया जाता है वहीं घी विटामिन ई, विटामिन ए, विटामिन डी और विटामिन के का अच्छा सोर्स है। घी में हेल्दी फैट होता है जो शरीर को कोई तरह से फायदे पहुंचाता है। आइये जानते हैं कॉफी में घी डालकर पीने से क्या फायदा होता है और किसे पीना चाहिए किसे नहीं।
कॉफी में घी मिलाकर पीने के फायदे (Coffee With Ghee Benefits)
तुरंत एनर्जी- शरीर में एनर्जी की कमी महसूस हो रही है तो आप ब्लैक कॉफी में 1 चम्मच देसी घी डालकर पी सकते हैं। इससे शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है। आप खुद को कही ज्यादा तरोताजा और एक्टिव महसूस करते हैं।
पाचन मजबूत- घी को आंतों के लिए अच्छा माना जाता है। आप इसे कॉफी में डालकर पीते हैं तो पाचन में मदद कर सकता है। ऐसा करने से पाचन संबंधी समस्याएं कम होती है।
वजन घटाए- कॉफी में घी डालकर पीने से मोटापा भी कम होता है। केटोजेनिक डाइट वालों के लिए ये काफी अच्छा विकल्प है। घी फैच का अच्छा सोर्स है, जिससे वजन कम करने में मदद मिल सकती है।
दिमाग तेज- घी को मेमोरी के लिए अच्छा माना जाता है। घी और कॉफी मिलाकर पीने से दिमाग तेज होता है।इससे तनाव कम होता है और आप खुद को ज्यादा खुश महसूस करते हैं।
कॉफी में घी डालकर पीने के नुकसान
जैसे सभी चीजों के फायदे हैं वैसे ही कुछ नुकसान भी होते हैं। घी में कैलोरी ज्यादा होी है और अगर आप ज्यादा घी का इस्तेमाल करते हैं तो इससे वजन बढ़ने का खतरा रहता है। कॉफी के साथ ज्यादा कैलोरी लेने से शरीर में एक्स्ट्रा फैट जमा होने लगता है जिससे मोटापा, हार्ट की बीमारी और टाइप 2 डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है। खाली पेट जिन लोगों को कॉफी सूट नहीं करती, उन्हें भी कॉफी और घी का ये कॉम्बिनेशन सूट नहीं करता है।
