केरल में किस पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती हैं? यहां देखें MATRIZE का ओपिनियन पोल
Kerala Election 2026 Opinion Poll: केरल में 9 अप्रैल को विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं और उससे पहले MATRIZE का ओपिनियन पोल सामने आ गया है। आइए आपको बताते हैं कि इस पोल के मुताबिक केरल चुनाव में कौन सी पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती हैं।
Kerala Election 2026 Opinion Poll: केरल में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। राज्य में 9 अप्रैल 2026 को एक ही चरण में मतदान होना है। ऐसे में अब मतदान से ठीक पहले सभी दल अपना पूरा जोर लगा रहे हैं। मतों की गणना 4 मई को होगी, जिसके बाद यह स्पष्ट हो सकेगा कि केरल में किसकी जीत हो रही है। फिलहाल MATRIZE की ओर से ओपिनियन पोल सामने आया है, जिसके जरिए हम यह जानने की कोशिश करेंगे कि केरल में किसको बढ़त मिल सकती है।
ओपिनियन पोल क्या बता रहे हैं?
केरल में 140 विधानसभा सीटें हैं और सभी पर एक साथ वोटिंग होने वाली है। सभी सीटों के नतीजे 4 मई को सामने आएंगे। उससे पहले MATRIZE का ओपनियन पोल सामने आ गया है। ओपिनियन पोल के मुताबिक LDF को 62-68 सीटें मिल सकती है। इसके अलावा UDF को 67-73 सीटें मिलने के आसार हैं। वहीं NDA को केरल में 05-08 सीटें मिल सकती हैं। इसके अलावा अन्य को 00-03 सीटों पर जीत मिल सकती है। इसके अलावा अन्य को 00-03 सीटों पर जीत मिल सकती है।
किस गठबंधन को कितने प्रतिशत वोट?
वहीं अलग-अलग गठबंधनों को मिलने वाले वोट प्रतिशत की बात करें तो LDF गठबंधन को 39% वोट मिल सकते हैं, जबकि UDF को 42% वोट मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा केरल में एनडीए को 15% वोट मिल सकते हैं, जबकि अन्य को 04% वोट मिलने के आसार हैं।
किस क्षेत्र में किसे कितनी सीटें?
केरल के मालाबार (नॉर्थ केरल) इलाके में 48 विधानसभा सीटें आती हैं। इसमें LDF को 20-22 सीटें मिल सकती हैं, जबकि UDF को 25-27 सीटें मिल सकती हैं। मालाबार इलाके में एनडीए को 00-02 सीटें, जबकि अन्य को 00-01 मिल सकती हैं। इसके अलावा सेंट्रल केरल इलाके में 44 विधानसभा सीटें आती हैं। इसमें LDF को 19-21 सीटें मिल सकती हैं, जबकि UDF को 23-25 सीटें मिल सकती हैं। वहीं सेंट्रल केरल में एनडीए को 01-03 सीटें, जबकि अन्य को 00-01 सीटें मिल सकती हैं। इसके अलावा साउथ केरल की बात करें तो इस इलाके में 48 विधानसभा सीटें आती हैं। इस इलाके में LDF को 23-26 सीटें मिल सकती हैं, जबकि UDF को 20-23 सीटें मिलने के आसार हैं। वहीं एनडीए को साउथ केरल इलाके में 01-03 सीट, जबकि अन्य को 00-02 सीटें मिल सकती हैं।
