06 June, 2026 (Saturday)

श्रीगंगानगर में पकड़ा गया पाकिस्तानी जासूस, रेकी कर पाकिस्तान भेजता था वीडियो

राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में पाकिस्तानी जासूस को गिरफ्तार किया गया है। लालगढ़ जाटान थाना पुलिस ने राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में संलिप्त एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी, पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी से संपर्क में था।

पुलिस ने बताया कि वह आतंकियों के निर्देश पर भारत के महत्वपूर्ण स्थानों की रेकी करके वीडियो भेजता था। आरोपी की पहचान आकाशदीप पुत्र पीरा सिंह(19) निवासी 12H मोहल्ला केसर सिंहपुर, श्रीगंगानगर के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी, गांव के लोगों को पाकिस्तानी आतंकवादियों से संपर्क में होने की धमकी देता था। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने शहजाद भट्टी से इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर बातचीत की बात स्वीकार कर ली है।

मोबाइल चैट से मिले अहम सबूत
आरोपी से जब्त मोबाइल में इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप चैट से पाकिस्तानी कनेक्शन का खुलासा हुआ। व्हाट्सएप चैट पर +923249695402 नं पर भेजे गए मैसेज का जवाब अंगूठे के निशान से दिया गया था। आरोपी ने इंस्टाग्राम पर शहजाद भट्टी को फॉलो भी किया था और उसकी पोस्ट पर लाइक, कमेंट करता था। आरोपी के फोन में itsoy_akash और krystal_hactor नामक आईडी पर वॉइस चैट और जानकारी साझा की गई थी।

पाकिस्तान भेजता था वीडियो
पुलिस से पूछताछ में आरोपी ने बताया कि शहजाद भट्टी के कहने पर उसने भीड़-भाड़ वाली मुख्य जगहों पर रेकी करके वीडियो बनाए और पाकिस्तान भेजे। उसने यहां पहुंचने का पूरा प्लान भी साझा किया गया था। पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से अमृतसर पहुंचाया गया आरडीएक्स, आईईडी, डेटोनेटर और बैट्री से भी आरोपी के तार जुड़े मिले हैं।

कई राज्यों में रेकी के वीडियो भेजे
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि शहजाद भट्टी के निर्देश पर उसने पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, चंडीगढ़ और हरियाणा के महत्वपूर्ण जगहों की रेकी करके वीडियो बनाए और पाकिस्तान भेजे। पुलिस आरोपी से मामले को लेकर पूछताछ कर रही है और गहराई से नेटवर्क की जांच कर रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *