05 June, 2026 (Friday)

मध्य प्रदेश: मुस्लिम डॉक्टर पर हिंदू लड़की से रेप करने का आरोप, नशीला इंजेक्शन भी लगाया, पीड़ित के परिजनों ने घर में लगाई आग

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक मुस्लिम डॉक्टर पर आरोप है कि उसने एक हिंदू लड़की का रेप किया है। आरोप है कि डॉक्टर ने हिंदू लड़की को पहले प्रेम जाल में फंसाया और फिर उसका रेप किया।
इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मुस्लिम डॉक्टर पर हिंदू युवती के साथ रेप करने का आरोप लगा है। मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी डॉक्टर ने युवती को नशीला इंजेक्शन भी दिया। इस घटना से गुस्साए पीड़ित के परिजनों ने डॉक्टर के घर में तोड़फोड़ की और फिर उसमें आग लगा दी। इससे आरोपी का घर जलकर खाक हो गया।
क्या है पूरा मामला?
युवती 4 महीने पहले क्लीनिक पर इलाज कराने आई थी। डॉ सईद ने युवती से दोस्ती कर उसे प्रेम जाल में फंसाया और फिर इस घिनौने अपराध को अंजाम दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी डॉक्टर डॉ सईद खान ने बेल्मोर रिसोर्ट पर ब्लैकमेल करके हिंदू युवती से रेप किया है। डॉ सईद खान ने युवती को नशीला इंजेक्शन भी दिया है। इसके बाद आक्रोशित परिजनों ने डॉक्टर के घर में तोड़फोड़ कर आग लगा दी है।
डॉक्टर कर रहा था युवती को ब्लैकमेल
आरोप है कि डॉक्टर युवती की अश्लील फोटो खींचकर उसे ब्लैकमेल कर रहा था। जिसके बाद पीड़ित युवती ने हिंदू संगठन के लोगों से मदद मांगी थी। हिंदू संगठन ने डॉक्टर सईद की पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले किया है। पीड़ित की शिकायत पर दुष्कर्म सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है और बडगोंडा थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हिंदू संगठन के लोगों ने आरोपी डॉक्टर की पिटाई की
हिंदू संगठन के लोगों ने आरोपी डॉक्टर की पिटाई की है। उन्होंने डॉक्टर से ये भी कहलवाया कि लव जिहाद करना पाप है। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें हिंदू संगठन के लोग आरोपी डॉक्टर को पीटते हुए नजर आ रहे हैं। पिटाई के बाद डॉक्टर को पुलिस के हवाले भी कर दिया गया।

अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। डॉक्टर का घर तहस-नहस हो चुका है और जलकर खाक हो गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *