06 June, 2026 (Saturday)

धुरंधर 2′ के लिए रणवीर सिंह ने की कड़ी मेहनत, अंडरवॉटर शूट का BTS वीडियो देख खुली रह जाएंगी आंखें

रणवीर सिंह ‘धुरंधर 2’ की रिलीज के बाद से ही हर तरफ छाए हुए हैं। इस बीच धुरंधर 2 का एक बिहाइंड द सीन वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें रणवीर अंडरवाटर शूट करते नजर आ रहे हैं और इस वीडियो ने अभिनेता के फैंस को चौंका दिया है।
रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ अब दर्शकों के बीच दस्तक दे चुकी है। फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाके पर धमाके कर रही है। फिल्म ने पहले ही दिन 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। धुरंधर के सीक्वल में पठानकोट के रहने वाले जसकीरत सिंह रंगी के हमजा अली मजारी बनने की कहानी को गहराई से बयां करता है। ‘धुरंधरः द रिवेंज’ में दिखाया गया है कि कैसे जसकीर, हमजा बनने और रहमान डकैत का खात्मा करने के बाद ‘शेर-ए-बलूच’ और ल्यारी में एक प्रमुख शक्ति बनकर उभरता है। इस बीच फिल्म का एक बिहाइंड द सीन वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसने रणवीर के फैंस के बीच हलचल पैदा कर दी है।

धुरंधऱ 2 का बिहाइंड द सीन वायरल
धुरंधर 2 की जबरदस्त सफलता के बीच रणवीर सिंह का एक बिहाइंड-द-सीन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो उनके किरदार की शारीरिक चुनौतियों की झलक दिखाता है। इस क्लिप में रणवीर सिंह को धुरंधर 2 में अपने किरदार के लिए कड़ी ट्रेनिंग से गुजरते हुए दिखाया गया है, जिसमें एक सीन ऐसा भी है जिसमें वह पानी के अंदर लंबे समय तक सांस रोके हुए नजर आते हैं। ये वीडियो देखने के बाद फैंस रणवीर की तारीफ करते नहीं थक रहे। कई लोगों ने इस भूमिका के लिए उनके कमिटमेंट की तारीफ की है।

वीडियो देख चौंके यूजर
जैसे ही रणवीर का ये वीडियो सामने आया, अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर वायरल होने लगा और यूजर अब उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- ‘उनके डेडिकेशन और जन्मजात प्रतिभा का अद्भुत मेल! पीआर और वीएफएक्स के इस दौर में एक स्टार की इतनी कड़ी मेहनत देखकर बहुत खुशी हुई। रणवीर, चमकते रहो, हमें फिल्मों में तुम्हारे जैसे और भी सितारों की जरूरत है!’ एक और यूजर लिखता है- ‘रणवीर आप ढेर सारा प्यार डिजर्व करते हैं। अगर उन्हें इस साल नेशनल अवॉर्ड नहीं मिला तो कितने शर्म की बात होगी।’ एक ने लिखा- ‘रणवीर को सलाम।’

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *