14 March, 2026 (Saturday)

गर्मियां आते ही मच्छरों का बढ़ गया है आतंक, भगाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, Mosquitoes का मिट जाएगा नामोनिशान

गर्मी में लोग हीटवेव से तो परेशान रहते ही हैं, लेकिन घर में भी उन्हें एक चीज बहुत परेशान करती है वो है मच्छर। मच्छरों का आतंक इस मौसम में बढ़ जाता है। इनके काटने से डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारी होने का खतरा रहता है। ऐसे में यहां हम कुछ आसान घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप मच्छरों से आसानी से छुट
गर्मियां आते ही मच्छरों का शोर और उनका काटना न केवल नींद खराब करता है, बल्कि डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ा देता है। ऐसे में मच्छरों के आतंक से बचने के लिए लोग घरों में कॉइल्स और केमिकल वाले स्प्रे का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन शायद आपको मालूम नहीं ये स्प्रे हमारी सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक साबित होते हैं। ऐसे में मच्छरों को भगाने के लिए आप कुछ आसान घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं। यहां हम आपको कुछ आसान घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप आसानी से मच्छरों को दूर भगा सकते हैं।
1. नीम और कपूर का जादू

नीम में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं और इसकी गंध मच्छरों को बिल्कुल पसंद नहीं आती। ऐसे में नीम के तेल में थोड़ा सा कपूर मिलाएं और इसे दीये की तरह जलाएं। इसका धुआं मच्छरों को घर से तुरंत बाहर कर देगा।

2. नींबू और लौंग का कॉम्बिनेशन
यह एक आजमाया हुआ और बेहद आसान तरीका है। इसके लिए एक नींबू को आधा काटें और उसमें 10-12 लौंग खोंस दें। इसे कमरे के कोनों या खिड़की के पास रखें। इसकी महक मच्छरों के लिए ‘नेचुरल रिपेलेंट’ का काम करती है।

3. घर में लगाएं ये खास पौधे
मच्छरों को भगाने का सबसे सुंदर तरीका है ‘मच्छर रोधी’ पौधे लगाना। आप घर में तुलसी का पौधा लगा सकते हैं। इसके पास मच्छर नहीं फटकते। इसके अलावा लेमनग्रास और सिट्रोनेला भी मच्छरों को भगाने में कारगर है। इनकी नींबू जैसी खुशबू मच्छरों को भ्रमित कर देती है।

4. लहसुन का स्प्रे
लहसुन की तीखी गंध मच्छरों के लिए काल साबित होती है। लहसुन की कुछ कलियों को पीसकर पानी में उबाल लें। इस पानी को एक स्प्रे बोतल में भरें और घर के कोनों, पर्दों और घर के प्रवेश द्वारों पर छिड़कें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *