छोटे-छोटे पीले रंग के दाने, गुणों की हैं खान, कैसे सेवन करने से मिल सकते हैं जबरदस्त स्वास्थ्य लाभ?
क्या आप जानते हैं कि छोटे-छोटे पीले रंग के ये बीज आपकी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकते हैं? आइए इनका सेवन करने के तरीके के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।
फोटो में दिखाई देने वाले छोटे-छोटे पीले रंग के दाने मेथी के दाने हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर मेथी दाने को सही मात्रा में और सही तरीके से अपने डाइट प्लान में शामिल किया जाए, तो सेहत से जुड़ी कई समस्याओं के खतरे को कम किया जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मेथी दाने में प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट के साथ-साथ आयरन, मैग्नीशियम, मैंगनीज, कैल्शियम, विटामिन ए, विटामिन बी6, विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं।
Hindi Newsहेल्थछोटे-छोटे पीले रंग के दाने, गुणों की हैं खान, कैसे सेवन करने से मिल सकते हैं जबरदस्त स्वास्थ्य लाभ?
छोटे-छोटे पीले रंग के दाने, गुणों की हैं खान, कैसे सेवन करने से मिल सकते हैं जबरदस्त स्वास्थ्य लाभ?
Written By: Vanshika Saxena
Published : Mar 07, 2026 06:30 am IST, Updated : Mar 07, 2026 06:30 am IST
Fenugreek Seeds Health Benefits: क्या आप जानते हैं कि छोटे-छोटे पीले रंग के ये बीज आपकी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकते हैं? आइए इनका सेवन करने के तरीके के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।
सेहत के लिए फायदेमंद बीज- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK
सेहत के लिए फायदेमंद बीज
फोटो में दिखाई देने वाले छोटे-छोटे पीले रंग के दाने मेथी के दाने हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर मेथी दाने को सही मात्रा में और सही तरीके से अपने डाइट प्लान में शामिल किया जाए, तो सेहत से जुड़ी कई समस्याओं के खतरे को कम किया जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मेथी दाने में प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट के साथ-साथ आयरन, मैग्नीशियम, मैंगनीज, कैल्शियम, विटामिन ए, विटामिन बी6, विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं।
सेहत के लिए वरदान- वेट लॉस जर्नी को बूस्ट करने के लिए मेथी दाने का सेवन करने की सलाह दी जाती है। अगर आप अपने दिल की सेहत को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं और हार्ट रिलेटेड डिजीज के खतरे को कम करना चाहते हैं, तो मेथी दाने का सेवन करना शुरू कर सकते हैं। मेथी दाने में मौजूद तमाम पोषक तत्व आपकी सेहत के साथ-साथ आपकी त्वचा और आपके बालों पर भी पॉजिटिव असर डाल सकते हैं।
कैसे करना चाहिए सेवन- आइए मेथी दाने का सेवन करने के तरीके के बारे में भी जान लेते हैं। सबसे पहले आपको एक कप में पानी निकालना है। अब इस एक कप पानी में एक चम्मच मेथी दाने को मिक्स कर लीजिए। आपको रात भर मेथी दानों को पानी में भिगोकर रखना है। अगली सुबह आप मेथी दाने के पानी को पी लीजिए और भीगे हुए नरम-नरम मेथी दानों को चबाकर खा लीजिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सुबह-सुबह खाली पेट मेथी दाने का सेवन करना चाहिए।
किन समस्याओं में कारगर- डायबिटीज पेशेंट्स के लिए मेथी दाना काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है क्योंकि मेथी दाने का सेवन करके ब्लड शुगर लेवल पर काबू पाया जा सकता है। कब्ज, गैस, एसिडिटी और अपच जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए भी मेथी दाने को डाइट प्लान का हिस्सा बनाया जा सकता है। मेथी दाने का सेवन करने से जोड़ों के दर्द से भी राहत मिल सकती है।
