06 June, 2026 (Saturday)

सीएम योगी के जापान-सिंगापुर दौरे पर अखिलेश यादव का तंज: कहा- ‘जापान जा रहे हैं तो क्योटो भी देख आएं’

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 22 फरवरी को विदेश जा रहे हैं. वे सिंगापुर और जापान में निवेशकों से अरबों डॉलर के निवेश के लिए बातचीत करेंगे और यूपी को भारत का अगला बड़ा उद्योगिक केंद्र दिखाएंगे. इस विदेश दौरे पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने तंज कसा है.

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट में सीएम योगी को बिना नाम लिए सुझाव दिया कि जब वे जापान जा रहे हैं तो क्योटो शहर भी देख लिजिएगा”, उन्होंने आगे लिखा कि इससे यह समझ में आएगा कि प्रधान-संसदीय क्षेत्र काशी, क्योटो जैसा क्यों नहीं बन सका और उसकी विरासत कैसे बिगड़ी. अखिलेश यादव ने कहा कि जापान से शहरों की विरासत बचाने और उन्हें आगे बढ़ाने का सकारात्मक सबक लेते आइएगा.

सच बोलने के लिए उन्हें याद किया जाएगा
वैसे अब अंतिम वर्ष में जब जापान का अध्ययन करने का समय है, तो मुख्यमंत्री क्या योजना बनाएंगे, यह देखना दिलचस्प होगा. यह उनका ‘मनसुख-पर्यटन’ है, और अगर उन्होंने इसे स्वीकार किया, तो जाते-जाते कम से कम एक सच बोलने के लिए उन्हें याद किया जाएगा. वनस्पति के विशेष अध्ययन का लाभ वे केवल व्यक्तिगत रूप से उठाएंगे या अपने करीबियों के साथ भी साझा करेंगे, यह देखने वाली बात होगी.

सीएम योगी 22 फरवरी से जापान दौरे पर
आपको बता दें कि सीएम योगी 22 फरवरी से जापान दौरे पर जा रहे हैं. वहां वे 600 किमी प्रति घंटे रफ्तार वाली मैग्लेव ट्रेन में भी सफर करेंगे और जापान की भविष्य की रेल तकनीक का अनुभव लेंगे. इसके अलावा, सीएम योगी जापान और सिंगापुर में निवेश बढ़ाने के लिए कई प्रस्ताव पेश करेंगे. सूत्रों के अनुसार, वे ग्रेटर नोएडा के पास ‘जापान सिटी’ और ‘सिंगापुर सिटी’ बनाने की योजना भी साझा करेंगे. प्रस्तावों में सेक्टर 5ए और सेक्टर 7 में जापानी और सिंगापुर के औद्योगिक शहरों के विकास के लिए 500 एकड़ भूमि आवंटित करना शामिल है. इस दौरे का फोकस उत्तर प्रदेश में आधुनिक परिवहन ढांचे के विस्तार पर भी रहेगा.

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *