06 June, 2026 (Saturday)

तेजप्रताप यादव के साथ वायरल फोटो वाली अनुष्का बनीं मां, तेजू भैया बोले – फांसी लगाने की आई नौबत

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव के पिता बनने का दावा किया जा रहा है। बीते रविवार को अनुष्का यादव मां बनी हैं। वहीं अनुष्का यादव, जिसकी कुछ समय पहले तेजप्रताप यादव के साथ फोटो वायरल हुई थी। अनुष्का ने बेटी को जन्म दिया है। वहीं इसके बाद तेजप्रताप यादव का भी बयान सामने आया है।

अनुष्का या उसके बच्चे से कोई संबंध नहीं
पिता बनने की अफवाहों के बीच जनशक्ति जनता दल प्रमुख तेजप्रताप यादव ने यह साफ कर दिया है कि उनका उस बच्चे या अनुष्का के साथ कोई संबंध नहीं है। अनुष्का के साथ कथित रिश्तों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें बदनाम किया गया है। इस दौरान उन्होंने कुछ लोगों के नाम भी लिए जिसे वो पहले से ही जयचंद करार देते हैं।

5 जयचंदों के गिनाए नाम
उन्होंने मुकेश रौशन, संजय यादव, रमीज, शक्ति सिंह और सुनील सिंह को जयचंद कहा और यह भी कहा कि इन जयचंदो ने मुझे बदनाम किया है। अनुष्का यादव के साथ वायरल हुए फोटो के बारे में उन्होंने कहा, “मेरा जो फोटो अनुष्का यादव के साथ वायरल हुआ था वो मेरा अकाउंट हैक किया गया था। उन्होंने आलोक गुर्जर का नाम लेते हुए कहा कि उसका और अनुष्का का क्या संबंध है वो बताएं। ये संबंध मुझ पर थोपा गया है।
‘बदनाम करने वालों के खिलाफ जाएंगे कोर्ट’
तेजप्रताप यादव ने कहा कि सबका गिरोह है। कोई खगड़िया में है कोई भागलपुर में है। सबका गिरोह कहां से चलता है वो सब जानते हैं। गिरोह का संचालन मुकेश रोशन करते हैं। मुकेश रोशन हत्या कराना चाहते हैं। जिस लड़की की चर्चा है उससे भी मेरा संबंध नहीं है, लेकिन जिसने भी मुझे बदनाम किया है हम उसके खिलाफ कोर्ट जाएंगे।

फांसी लगाने की नौबत आई
तेजप्रताप ने कहा कि मेरे पिता लालू यादव की तरह मुझे झूठे केस में फंसाया गया है। इसके लिए हम पीएम मोदी से मिलेंगे। ये एक गिरोह है जिसका संचालन पूर्व विधायक मुकेश रौशन कर रहे हैं। मुकेश रौशन मेरी हत्या कराना चाहते हैं। तेज प्रताप ने कहा, “मुझे डिप्रेशन में पहुंचाया गया। फांसी लगाने जैसी नौबत आ गई है।”

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *