निजामाबाद में अकबरुद्दीन ओवैसी: “तिलक लगाने वालों का जितना हक, टोपी पहनने वालों का भी उतना ही
IMIM के नेता अकबरुद्दीन ओवैसी ने निजामाबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह देश सभी का है. जितना तिलक लगाने वालों का हक है, उतना ही टोपी पहनने वालों का भी हक है, उन्होंने कहा, ‘ना हम कुरान छोड़ेंगे और ना हिंदुस्तान.’
“अकबरुद्दीन ओवैसी ने कहा कि यह मुल्क किसी की जागीर नहीं है, यह सबका है. यह मुल्क हमारा था, हमारा है और हमारा रहेगा. इसके लिए हमने भी कुर्बानियां दी हैं. ओवैसी ने कहा कि आजकल बस हिंदु-मुस्लिम की बातें होती हैं, लेकिन असली मसले बेरोजगारी, महंगाई, घरों पर छत न होना, साफ पानी की कमी और बिजली की समस्याएं हैं.”
2023 में बने तेलंगाना विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर
बता दें कि अकबरुद्दीन ओवैसी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के भाई हैं. वे हैदराबाद के चंद्रयानगुट्टा क्षेत्र से लगातार छह बार विधायक चुने गए हैं (1999, 2004, 2009, 2014, 2018 और 2023). वर्तमान में वे विधानसभा में AIMIM के फ्लोर लीडर हैं और 2023 में उन्हें तेलंगाना विधानसभा का प्रोटेम स्पीकर भी नियुक्त किया गया था.”
15 मिनट’ बयान पर ओवैसी विवादों में
“अकबरुद्दीन ओवैसी का ’15 मिनट’ वाला बयान काफी विवादों में रहा था. दिसंबर 2012 में आदिलाबाद में एक भाषण में उन्होंने कहा था कि ‘अगर 15 मिनट के लिए पुलिस हटा दी जाए, तो 25 करोड़ मुसलमान 100 करोड़ हिंदुओं के मुकाबले अपनी ताकत दिखा देंगे.’ इस बयान के बाद काफी बवाल मचा और उनके खिलाफ कई मामलों में एफआईआर दर्ज की गई, उन्हें कुछ समय जेल भी जाना पड़ा.”
