06 June, 2026 (Saturday)

बोरिंग नाश्ते से परेशान हैं तो बनाकर खा लीजिए ये मसाला ओट्स, रेसिपी सिंपल है लेकिन स्वाद में लाजवाब है यह डिश

Masala Oats Recipe: नाश्ते में खाने के लिए कुछ हेल्दी चाहिए लेकिन समय कम है तो यह मसाला ओट्स की रेसिपी आपके लिए परफेक्ट रहेगी. यहां जानिए सुबह मिनटों में किस तरह तैयार हो सकता है स्वादिष्ट मसाला ओट्स.

Easy Breakfast Recipe: आप बैचलर हैं, जिम जाते हैं या फिर बच्चों के लिए कुछ टेस्टी और हेल्दी बनाना चाहते हैं तो मसाला ओट्स की यह रेसिपी ट्राई कर सकते हैं. ओट्स फाइबर, प्रोटीन और अन्य न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होते हैं और अगर इसमें सब्जियां और भारतीय मसाले डाल दिए जाएं तो इसके पोषक तत्व और ज्यादा बढ़ जाते हैं और यह कंप्लीट मील बन जाता है. मसाला ओट्स बनाने के लिए आपको किसी स्पेशल स्किल की भी जरूरत नहीं है बल्कि आप इसे मिनटों में बनाकर तैयार कर सकेंगे. आपको करना बस इतना है कि यहां दी गई रेसिपी को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना है.

मसाला ओट्स बनाने की रोसिपी | Masala Oats Recipe
सामग्री
पानी – एक कप
ओट्स – आधा कप
सब्जियां – कटी हुई, आधा कप
प्याज – एक
हरी मिर्च – 2-3 कटी हुई
अदरक-लहसुन पेस्ट – आधा चम्मच
हल्दी – आधा चम्मच
जीरा – आधा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
तेल या घी – एक चम्मच
हरा धनिया – गार्निश के लिए
विधि
एक पैन लेकर उसमें तेल गर्म कर लें.
तेल डालने के बाद जीरा डालें.
जीरा पकने के बाद इसमें हरी मिर्च और प्याज डाल दें. प्याज जब गोल्डन हो जाए तो इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर 30 सेकंड पका लें.
अब पैन में सारी कटी हुई सब्जियां डालकर 2 से 3 मिनट तक भून लें. सब्जियां थोड़ी सॉफ्ट हो जानी चाहिए.
अब पैन में हल्दी, मसाला और नमक डाल दें. इसके बाद पैन में पानी डाल दें.
पानी में उबाल आने के बाद इसमें ओट्स डालें. ओट्स को हर 2 से 3 मिनट में चलाते रहें जिससे यह पैन के तले पर चिपके नहीं.
जब ओट्स पककर गाढ़ा हो जाए तो गैंस बंद कर दें.
ऊपर से हरा धनिया डालकर गार्निश करें.
बस तैयार है आपको सुपर टेस्टी और झट से बनकर तैयार होने वाला मसाला ओट्स. इसे आप अपनी पसंद से गाढ़ा या पतला बनाकर खा सकते हैं

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *