05 June, 2026 (Friday)

Bengal SIR Supreme Court Hearing Live: सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं CM ममता बनर्जी, बंगाल SIR पर होनी है सुनवाई

Bengal SIR Supreme Court Hearing: सुप्रीम कोर्ट में आज बंगाल में एसआईआर पर सुनवाई होनी है। इसके लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुकी हैं। उनके साथ टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी भी मौजूद हैं।

Bengal SIR Supreme Court Hearing: वैसे तो सुप्रीम कोर्ट में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) पर कई बार सुनवाई हुई लेकिन आज की सुनवाई काफी अहम है। बंगाल SIR को लेकर खुद ममता बनर्जी आज सुप्रीम में मौजूद होंगी। साथ ही बताया जा रहा है कि ममता बनर्जी मामले में राज्य की तरफ से खुद वकालत कर सकती है। ममता बनर्जी के पास कानून की डिग्री बताई जा रही है। ममता बनर्जी के सुप्रीम कोर्ट पहुंचने से पहले कोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जानकारी के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट में बंगाल SIR पर कुल 4 याचिकाएं दाखिल हो चुकी हैं।

मामले में हर अपडेट जानने के लिए बने रहिए लाइव के साथ…

Bengal SIR Supreme Court Hearing Live: सुप्रीम कोर्ट में सख्त हुई सुरक्षा
एसआईआर पर सुनवाई के लिए सीएम ममता बनर्जी आज सुप्रीम कोर्ट पहुंची हैं। इसके लिए सुप्रीम कोर्ट में सुरक्षा सख्त कर दी गई है।Bengal SIR Supreme Court Hearing Live: ममता को मिला शिवसेना (यूबीटी) का साथ
मामले में शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल और अन्य चुनाव वाले राज्यों में जिस तरह से एसआईआर की कार्यवाही हो रही है, वह एकतरफा है। चुनाव आयोग वही कर रहा है जो भाजपा उनसे करने को कह रही है। ईडी, सीबीआई और आईटी पहले से ही ऐसा कर रहे थे; अब चुनाव आयोग भी इसमें शामिल हो गया है। मैं ममता बनर्जी के इस कदम का समर्थन करती हूं। वह कानूनी लड़ाई डटकर लड़ रही हैं। अगर भाजपा की यह मनमानी जारी रही, तो हम भी लड़ेंगे – चाहे महाभियोग प्रस्ताव के जरिए हो या किसी भी कानूनी प्रक्रिया के जरिए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *