10 March, 2026 (Tuesday)

आज की ताजा खबर LIVE: जम्मू: भारी बारिश और बर्फबारी के कारण वैष्णो देवी यात्रा स्थगित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केरल और तमिलनाडु में जनसभा करेंगे. यहां भाजपा के चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे. मोदी तिरुवनंतपुरम में विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे. दिल्ली में 23 जनवरी को होने वाले ‘फुल ड्रेस रिहर्सल’ और गणतंत्र दिवस के दौरान कुछ मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास प्रतिबंधित रहेगा.
आज की ताजा खबर LIVE: जम्मू: भारी बारिश और बर्फबारी के कारण वैष्णो देवी यात्रा स्थगित

जम्मू: भारी बारिश और बर्फबारी के कारण वैष्णो देवी यात्रा स्थगित
जम्मू-कश्मीर में इस समय भारी बारिश हो रही है. इसके साथ ही जमकर बर्फबारी भी देखने को मिल रही है. यही वजह है कि वैष्णो देवी यात्रा स्थगित कर दी गई है.

वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण दिल्ली में सुबह से ही तेज हवा के साथ हल्की बारिश
वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने बाद दिल्ली में सुबह से तेज हवा के साथ हल्की बारिश हो रही है.

पहाड़ो में फिर बर्फबारी शुरू, कई इलाकों में जमकर बारिश
पहाड़ो में एक बार फिर बर्फबारी शुरू हो चुकी है. इसके साथ ही कई इलाकों में जमकर बारिश भी हो रही है. यही वजह है कि ट्रफिक भी प्रभावित हो रहा है.

अमेरिका औपचारिक तौर पर WHO से हुआ बाहर
अमेरिका ने औपचारिक तौर पर WHO से बाहर होने का ऐलान कर दिया है.

आज बसंत पंचमी का मुख्य स्नान, बड़ी संख्या में संगम पहुंचे श्रद्धालु
प्रयागराज के डीएम मनीष कुमार वर्मा ने कहा, आज बसंत पंचमी का मुख्य स्नान है. आधी रात से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं. सभी घाटों पर स्नान सुचारू रूप से चल रहा है. जल पुलिस पूरी सतर्कता के साथ अपना कर्तव्य निभा रही है. उनके साथ एसडीआरएफ और एनडीआरएफ भी तैनात हैं. श्रद्धालु को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक भी तैनात हैं. अभी हल्का कोहरा छाया हुआ है. कोहरा छटने के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु आएंगे.

शांति बोर्ड के साथ काम करना संयुक्त राष्ट्र के लिए अच्छा होगा: ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कहते हैं, मुझे यकीन नहीं है कि मैं ऐसा चाहता हूं, लेकिन इससे गाजा के मामले में बहुत अच्छा काम होगा, और शायद अन्य मामलों में भी, आप जानते हैं, यह गाजा से परे भी हो सकता है. और हम संयुक्त राष्ट्र के साथ काम करेंगे. मैंने हमेशा कहा है कि संयुक्त राष्ट्र में अपार क्षमता है, लेकिन उन्होंने उस क्षमता का पूरा उपयोग नहीं किया है. मैं आठ युद्धों की बात करता हूं, और मैंने उनसे कभी बात नहीं की. आपको लगेगा कि मैंने उनसे बहुत बात की होगी. लेकिन संयुक्त राष्ट्र में अपार क्षमता है. मुझे लगता है कि शांति बोर्ड के साथ काम करना संयुक्त राष्ट्र के लिए अच्छा होगा.

खेल में उत्कृष्टता लाना एक विज्ञान: लिएंडर पेस
दिल्ली: भारतीय पूर्व टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस कहते हैं, मैंने अपने मार्गदर्शक और बहुत प्रिय मित्र डॉ. अच्युत्य सामंता के साथ ओडिशा के कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में अपनी पहली ओलंपिक अकादमी शुरू की. KISS और KIT कार्यक्रम के माध्यम से, हमारे पास वहां 100,000 बच्चे हैं. कोई भी वास्तव में समझ सकता है कि एक लाख बच्चों की दिन-प्रतिदिन देखभाल करना कितना बड़ा और व्यापक कार्य है. खिलाड़ियों का परीक्षण बहुत महत्वपूर्ण है. मुझे लगता है कि खेल में जीत हासिल करना और खेल में उत्कृष्टता लाना एक विज्ञान है. यह केवल भाग्य पर आधारित नहीं है. किसी राष्ट्र की खेल संस्कृति को विकसित करने का एक विज्ञान है, और यही मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान है – देश को अपना छोटा सा योगदान देना.

चंडीगढ़ मेयर : आम आदमी पार्टी ने किया अकेले चुनाव मैदान में उतरने का ऐलान
चंडीगढ़ के महापौर चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा, क्योंकि आम आदमी पार्टी (आप) ने कांग्रेस के साथ किसी भी तरह के गठबंधन से इनकार करते हुए चुनाव में अकेले उतरने की घोषणा की.इस चुनाव में तीसरी पार्टी भाजपा है. इससे पहले, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ रही थीं. चंडीगढ़ नगर निगम में महापौर, वरिष्ठ उप महापौर और उप महापौर के पदों के लिए चुनाव 29 जनवरी को होंगे.

हुबली के मराठा गली में सुखसागर मेट्रो मॉल में लगी भीषण आग
कर्नाटक के हुबली के मराठा गली में सुखसागर मेट्रो मॉल में भीषण आग लग गई, जिससे संपत्ति को काफी नुकसान हुआ लेकिन किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

आज मेरी भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत हुई: ब्राजील के राष्ट्रपति
ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा ने ट्वीट किया, आज मेरी भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत हुई. हमने 19 से 21 फरवरी के बीच नई दिल्ली में होने वाली मेरी राजकीय यात्रा और द्विपक्षीय एजेंडा पर चर्चा की. हमने मेरी यात्रा के दौरान आयोजित होने वाले ब्राजील-भारत व्यापार मंच के महत्व पर प्रकाश डाला, जिसके साथ ही नई दिल्ली में APEX कार्यालय का उद्घाटन भी होगा. हमने वैश्विक स्थिति पर भी विचार-विमर्श किया और गाजा और विश्व में शांति, बहुपक्षवाद और लोकतंत्र की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया.

प्रधानमंत्री मोदी आज केरल और तमिलनाडु में जनसभा करेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केरल और तमिलनाडु में जनसभा करेंगे. यहां भाजपा के चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे. मोदी तिरुवनंतपुरम में विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केरल और तमिलनाडु में जनसभा करेंगे. यहां भाजपा के चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे. मोदी तिरुवनंतपुरम में विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे. रूस, अमेरिका और यूक्रेन के बीच पहली त्रिपक्षीय बैठक यूएई शुरु होगी. यह मीटिंग दो दिन तक चलेगी. प्रधानमंत्री मोदी 23 जनवरी को तिरुवनंतपुरम में सीएसआईआर-एनआईआईएसटी केंद्र की आधारशिला रखेंगे. दिल्ली में 23 जनवरी को होने वाले ‘फुल ड्रेस रिहर्सल’ और गणतंत्र दिवस के दौरान कुछ मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास प्रतिबंधित रहेगा. दिल्ली के निजी स्कूल नर्सरी में प्रवेश से जुड़ी पहली सूची 2
3 जनवरी को जारी करेंगे.

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed