06 June, 2026 (Saturday)

ब्रेस्ट को कैसे रखें हेल्दी? योग एक्सपर्ट स्मृति से जानिए स्तनों का ख्याल रखने के लिए कौन से योग करने चाहिए

Breast Health: हमें सिर्फ शरीर का ही नहीं, बल्कि अपने ब्रेस्ट का भी ख्याल रखना चाहिए, क्योंकि यह हार्मोनल बैलेंस और ओवरऑल हेल्थ से जुड़ा हुआ होता है. अगर इसपर ध्यान नहीं दिया जाएगा तो कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं.
Breast Health
योग एक्सपर्ट स्मृति से जानिए स्तनों का ख्याल रखने के लिए कौनसे योग करने चाहिए
Breast Ka Khayal Kaise Rakhe: ब्रेस्ट शरीर का सिर्फ हिस्सा ही नहीं, बल्कि महिलाओं की हेल्थ से भी जुड़ा हुआ है. हालांकि, इस पर खुलकर बात नहीं होती और हार्मोनल बदलाव, गलत लाइफस्टाइल, टाइट ब्रा या स्ट्रेस लेने की वजह से ब्रेस्ट से जुड़ी समस्याएं होना शुरू हो जाती हैं. इसलिए हमें अपने रोजाना के रुटीन में ब्रेस्ट की हेल्थ पर भी ध्यान देना होगा. ब्रेस्ट का ख्याल रखने के लिए आप योग कर सकते हैं, क्योंकि योग एक्सपर्ट स्मृति का कहना है कि स्तनों में भारीपन और ढीलापन कम फिजिकल एक्टिविटी की वजह से होता है.

ब्रेस्ट हेल्थ के लिए योग क्यों जरूरी है?
ब्रेस्ट का फ्लो सही रखने के लिए जरूरी है कि आप योग को अपने रूटीन में शामिल करें. इससे ना सिर्फ तनाव घटता है बल्कि महिलाएं मानसिक रूप से भी मजबूत होती हैं, जिसका सीधा असर ब्रेस्ट हेल्थ पर पड़ता है.

स्तनों को हेल्दी रखने के लिए ये योगासन करें
भुजंगासन- भुजंगासन ब्रेस्ट और चेस्ट मसल्स के लिए सबसे फायदेमंद योग है. आप इसे रोजाना कर सकते हैं, क्योंकि इससे ब्रेस्ट की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और ढीलापन कम होता है.
प्राणायाम- आप प्राणायाम भी कर सकते हैं. इससे स्ट्रेस कम होता है और हार्मोन संतुलन बेहतर रहता है. आप कपालभाति प्राणायाम कर सकते हैं.
अंडरआर्म टैपिंग- यह आसान बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है. आप ब्रेस्ट का ख्याल रखने के लिए इस आसन को कर सकते हैं. इसमें हाथों की उंगलियों से बगल वाले हिस्से पर हल्की-हल्की थपथपाहट की जाती हैं.
ब्रेस्ट स्ट्रेचिंग- ब्रेस्ट स्ट्रेचिंग से छाती और ब्रेस्ट के आसपास की मांसपेशियों में खिंचाव आता है. इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और ब्रेस्ट एरिया में जकड़न, दर्द व भारीपन कम होने लगता है. आप इसे रोजाना अपने रूटीन में शामिल कर सकते हैं.

अटल बिहारी वाजपेयी से नितिन नबीन तक… BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार संभालते वक्त किसकी कितनी उम्र?
ब्रेस्ट को हेल्दी रखने के तरीके
सही साइज की ब्रा पहनें
रोज हल्की एक्सरसाइज करें
ब्रेस्ट मसाज रूटीन में शामिल करें.
हेल्दी डाइट लेना शुरू करें
स्ट्रेस कंट्रोल करने पर ध्यान दें
प्रेग्नेंसी के दौरान रखें खास ध्यान

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *