15 जनवरी को 27 कंपनियां अपने तिमाही नतीजों की घोषणा करेंगी
नई दिल्ली (ईएमएस)। भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को अवकाश के कारण बंद हैं। इसके बावजूद कॉरपोरेट जगत में गतिविधियां तेज बनी हुई हैं। कंपनियां वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही यानी दिसंबर तिमाही के नतीजे लगातार घोषित कर रही हैं। बाजार बंद होने के कारण भले ही कारोबार न हो, लेकिन आज आने वाले नतीजे अगले कारोबारी सत्रों में शेयरों की चाल को प्रभावित कर सकते हैं। आज कुल 27 कंपनियां अपने तिमाही नतीजों की घोषणा करने जा रही हैं। इनमें कई बड़ी और चर्चित कंपनियां शामिल हैं। प्रमुख नामों में एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस, जियो फाइनेंशियल सर्विसेज, एलएंडटी टेक्नोलॉजी सर्विसेज, हैथवे केबल एंड डेटाकॉम, स्मार्टवर्क्स कोवर्किंग स्पेसेज और साउथ इंडिया पेपर मिल्स शामिल हैं। इसके अलावा आलोक इंडस्ट्रीज, एंजेल वन, साउथ इंडियन बैंक, नेल्को और स्मार्टवर्क्स कोवर्किंग भी अपने तिमाही नतीजे पेश करेंगी। इन नतीजों से आईटी, बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के प्रदर्शन को लेकर अहम संकेत मिल सकते हैं।
