06 June, 2026 (Saturday)

गांव में भीषण आग

नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली के पीतमपुरा में एक प्लॉट में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। जिसमें दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। दिल्ली के पीतमपुरा गांव इलाके में मंगलवार (13 जनवरी) को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक खाली प्लॉट में अचानक भीषण आग लग गई। इस हादसे में पांच लोग बुरी तरह से झुलस गए, जिनमें से दो की मौत हो गई। वहीं तीन लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि यह प्लॉट कबाड़ के गत्ते और कार्टन बॉक्स रखने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था और यहीं टीन की शेड्स बनी हुई थी। पुलिस के मुताबिक थाना रानी बाग में आग लगने की पीसीआर कॉल मिली थी। सूचना मिलते ही एसएचओ रानी बाग अपनी टीम के साथ फौरन मौके पर पहुंचे। आग इतनी तेज थी कि फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *