10 March, 2026 (Tuesday)

समाज का आईना हैं पत्रकार

अमेठी(ईएमएस)।जिले के मुसाफिरखाना कस्बा स्थित नोवा हेल्थ केयर एवं अल्ट्रा केयर सेंटर के एमडी डॉ संतोष कुमार श्रीवास्तव ने नूतन वर्ष के अवसर पर पत्रकारों को सम्मानित किया।डॉ संतोष ने पत्रकारों को कलम,डायरी व कैलेंडर आदि भेंट कर नववर्ष की शुभकामनाएं दी।
मिली जानकारी के अनुसार,शनिवार को कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए डॉ संतोष कुमार श्रीवास्तव ने पत्रकार की जिम्मेदारियों की डॉक्टर से तुलना की,उन्होंने कहा कि जिस तरह से डॉक्टर व्यक्ति के जीवन की रक्षा करता है,उसी तरह से पत्रकार समाज को नया रूप देता है,उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज की अनेक समस्याओं के निराकरण के लिए अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।अपने काम को करते हुए पत्रकारों के सामने कई कठिन परिस्थितियां आती हैं,लेकिन कलम के सिपाही अपने कर्तव्य पथ से कभी विमुख नहीं होते।जानकारी दी गई कि नोवा हेल्थकेयर मुसाफिरखाना में फोर डी अल्ट्रासाउंड व ह्रदय का अल्ट्रासाउंड व जांच, डेंटल व डिजिटल एक्सरे समेत बीमारियों की जांच की सुविधा उपलब्ध है।सम्मान समारोह कार्यक्रम के दौरान पत्रकार विपिन तिवारी,राम शिरोमणि त्रिपाठी,विशम्भरनाथ तिवारी,हरि प्रसाद यादव,समीर त्रिपाठी,कुमैल रिज़वी,सरदार रनदीप सिंह मोनू,पवन तिवारी,विजय यादव,संतोष तिवारी,हँसराज सिंह,विजय कुमार सिंह,समर बहादुर सिंह,अनवर जी,आलोक तिवारी,विश्वमणि तिवारी,धर्मेंद्र शर्मा,लक्ष्मीकान्त मौर्य,कैमरामैन-राम नेवाज सहित कई पत्रकार मौजूद रहे।ईएमएस /राम मिश्रा

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *