10 March, 2026 (Tuesday)

आज की ताजा खबर LIVE: उत्तर भारत में घने कोहरे का कहर, कई ट्रेनें लेट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर 12 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 72वें राष्ट्रीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन करेंगे. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज तमिलनाडु के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे. दिल्ली में आने वाले दिनों में मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की आशंका है, जिसके मद्देनजर मौसम विभाग ने रविवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.
आज की ताजा खबर LIVE: उत्तर भारत में घने कोहरे का कहर, कई ट्रेनें लेट

उत्तर भारत में घने कोहरे का कहर, कई ट्रेनें लेट
उत्तर भारत में इस समय घने कोहरे का कहर देखने को मिल रहा है. यही वजह है कि बड़ी संख्या में ट्रेनें लेट हैं.

वेनेजुएला: वाइस प्रेसिडेंट डेल्सी रोड्रिग्ज बनी अंतरिम राष्ट्रपति

वेनेजुएला की सुप्रीम कोर्ट ने मादुरो की वाइस प्रेसिडेंट डेल्सी रोड्रिग्ज को अंतरिम राष्ट्रपति बनाया है.

दिल्ली में AQI 298 किया गया दर्ज
आज दिल्ली में AQI 298 दर्ज किया गया, जो कि पुअर कैटेगरी में आता है.

काशी में आज होगा वॉलीबॉल महाकुंभ का उद्घाटन
काशी में आज वॉलीबॉल महाकुंभ का उद्घाटन होगा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 12 बजे वर्चुअली उद्घाटन करेंगे. 11 जनवरी तक मुकाबला चलेगा.

मौसम विभाग ने दिल्ली में आज के लिए येलो अलर्ट किया जारी
दिल्ली में आने वाले दिनों में मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की आशंका है, जिसके मद्देनजर मौसम विभाग ने आज के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने कहा है कि 4 जनवरी से 7 जनवरी के बीच शहर के कुछ इलाकों में शीत लहर की स्थिति बन सकती है.

आज तमिलनाडु के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज तमिलनाडु के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे. इस दौरान वो यहां पोंगल त्योहार और दूसरे कार्यक्रमों शामिल होंगे. साथ ही राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए वे बीजेपी पदाधिकारियों के साथ बातचीत भी करेंगे.

भारत ने अपने नागरिकों को वेनेजुएला की यात्रा से बचने की सलाह दी
भारत ने शनिवार रात अपने नागरिकों को वेनेजुएला की स्थिति को देखते हुए वहां गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी. मंत्रालय ने यह परामर्श वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को अमेरिका द्वारा पकड़े जाने से जुड़े घटनाक्रम के मद्देनजर जारी किया.

निकोलस मादुरो को लेकर विमान न्यूयॉर्क में उतरा
अमेरिका ने शनिवार सुबह ऑपरेशन एब्सोल्यूट रिजॉल्व के तहत निकोलस मादुरो को पकड़ने के बाद उन्हें न्यूयॉर्क लाया है.

निकोलस मादुरो को लेकर विमान न्यूयॉर्क में उतरा
अमेरिका ने शनिवार सुबह ऑपरेशन एब्सोल्यूट रिजॉल्व के तहत निकोलस मादुरो को पकड़ने के बाद उन्हें न्यूयॉर्क लाया है.

वेनेजुएला में अमेरिकी कार्रवाई पर UNSC की बैठक आज
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक आज होने वाली है. यह बैठक अमेरिका द्वारा वेनेजुएला पर हमले और वहां के लंबे समय से सत्ता में रहे निरंकुश राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पद से हटाए जाने के बाद हो रही है. संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस इस कदम को एक खतरनाक मिसाल के रूप में देखते हैं.राजनयिकों के अनुसार, रूस और चीन समर्थित कोलंबिया ने 15 सदस्यीय परिषद की बैठक का अनुरोध किया था. अमेरिका और वेनेजुएला के बीच बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की दो बैठकें अक्टूबर और दिसंबर में हो चुकी हैं.

हमले का तरीका और राष्ट्रपति मादुरो का अपहरण बेहद चौंकाने वाला: रोबिंदर सचदे
वेनेजुएला की राजधानी पर अमेरिकी हमले पर विदेश मामलों के विशेषज्ञ रोबिंदर सचदेव कहते हैं, हमले का तरीका और राष्ट्रपति मादुरो का अपहरण बेहद चौंकाने वाला है. अमेरिका ने इस पूरे मामले को बेहद सटीक ढंग से अंजाम दिया है. यह अभूतपूर्व और सराहनीय है. हालांकि, नैतिकता और अंतरराष्ट्रीय कानून के लिहाज से अमेरिका ने नियमों का उल्लंघन किया है. इसका वैश्विक परिदृश्य पर निश्चित रूप से असर पड़ेगा. अन्य देश इससे सबक लेंगे, खासकर वे बड़े देश जिनके पास अधिक धन, शक्ति और सैन्य सामर्थ्य है.

चीन यह सोच सकता है कि वह ताइवान के खिलाफ भी इसी तरह का अभियान चला सकता है, और दुनिया को इसे स्वीकार करना ही होगा. यह देखना महत्वपूर्ण है कि वे उनकी पत्नी को भी अपने साथ ले गए हैं. वह एक बुद्धिमान महिला हैं और कहा जाता है कि मादुरो के पीछे उन्हीं का दिमाग है. अगर वह वेनेजुएला में ही रहतीं, तो वे मादुरो के पक्ष में वेनेजुएला में जनमत तैयार कर लेतीं. अमेरिका ने न केवल कुछ रणनीतिक ठिकानों पर बमबारी करके ध्यान भटकाया ताकि उनके विशेष बल मादुरो और उनकी पत्नी का अपहरण कर सकें, बल्कि चावेज़ के मकबरे पर भी बमबारी की.

इससे अमेरिका यह संकेत दे रहा है कि वह अपने पड़ोस में वामपंथ या समाजवाद के किसी भी प्रतीक को नहीं चाहता. वेनेजुएला में मादुरो की राजनीतिक पार्टी सत्ता में बनी हुई है. सेना भी सत्ता में है और मादुरो शासन का समर्थन कर रही है. इसलिए, अमेरिका द्वारा चाहा गया सत्ता परिवर्तन अभी तक नहीं हुआ है. फिर भी, आने वाले दिनों में वेनेजुएला के लोग विरोध प्रदर्शन करने के लिए सड़कों पर उतर सकते हैं, शायद मादुरो के पतन का जश्न भी मना सकते हैं. आने वाले दिनों और हफ्तों में वेनेजुएला में निश्चित रूप से अत्यधिक उथल-पुथल का दौर होगा.

मेयर जोहरान ममदानी ने मादुरो के पकड़े जाने का किया विरोध
न्यूयॉर्क शहर के मेयर जोहरान ममदानी ने कहा, मुझे अमेरिकी सेना द्वारा वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़े जाने और न्यूयॉर्क शहर में संघीय हिरासत में उनकी नियोजित कैद के बारे में जानकारी दी गई. किसी संप्रभु राष्ट्र पर एकतरफा हमला युद्ध का कृत्य है और संघीय और अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है. सत्ता परिवर्तन का यह खुला प्रयास न केवल विदेशों में रहने वालों को प्रभावित करता है, बल्कि यह सीधे तौर पर न्यूयॉर्कवासियों को भी प्रभावित करता है, जिनमें हजारों वेनेज़ुएलावासी शामिल हैं जो इस शहर को अपना घर मानते हैं.

पीएम मोदी आज 72वें राष्ट्रीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन करेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर 12 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 72वें राष्ट्रीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन करेंगे. उद्घाटन समारोह डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम, वाराणसी में आयोजित किया जाएगा. 4 से 11 जनवरी तक आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट में देशभर से विभिन्न राज्यों और संस्थानों का प्रतिनिधित्व करने वाली 58 टीमों के 1,000 से ज्यादा खिलाड़ी भाग लेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर 12 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 72वें राष्ट्रीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन करेंगे. उद्घाटन समारोह डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम, वाराणसी में आयोजित किया जाएगा. 4 से 11 जनवरी तक आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट में देशभर से विभिन्न राज्यों और संस्थानों का प्रतिनिधित्व करने वाली 58 टीमों के 1,000 से ज्यादा खिलाड़ी भाग लेंगे. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज तमिलनाडु के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे. इस दौरान वो यहां पोंगल त्योहार और दूसरे कार्यक्रमों शामिल होंगे. साथ ही राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए वे बीजेपी पदाधिकारियों के साथ बातचीत भी करेंगे.दिल्ली में आने वाले दिनों में मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की आशंका है, जिसके मद्देनजर मौसम विभाग ने रविवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने कहा है कि 4 जनवरी से 7 जनवरी के बीच शहर के कुछ इलाकों में शीत लहर की स्थिति बन सकती है. वहीं रविवार से 6 जनवरी तक AQI के बहुत खराब श्रेणी में बने रहने की आशंका है.

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *