06 June, 2026 (Saturday)

किडनी खराब होने से बचने के क्या उपाय हैं? बाबा रामदेव ने बताया क्या खाने से किडनी हमेशा स्वस्थ रहती है

How To Prevent Kidney Damage: किडनी शरीर का नेचुरल फिल्टर होती है जो ठीक तरह से काम ना करे तो शरीर में टॉक्सिंस फैलने लगते हैं. ऐसे में किडनी को स्वस्थ रखना जरूरी है. बाबा रामदेव से जानिए किस तरह किडनी की सेहत दुरुस्त रख सकते हैं.

किडनी को कैसे रखें स्वस्थ, जानिए यहां.
Kidney Damage: शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है किडनी. शरीर का नेचुरल फिल्टर यानी किडनी खून से कचरा और अतिरिक्त पानी के निकालती है. अगर किडनी फेल (Kidney Fail) हो जाए या खराब हो जाए तो शरीर ठीक तरह से काम करना बंद कर देता है. इसीलिए किडनी को स्वस्थ रखना बेहद जरूरी है. इसी बारे में बता रहे हैं योगगुरु बाबा रामदेव. खानपान सही हो तो किडनी की सेहत अच्छी रहती है. यहां जानिए बाबा रामदेव (Baba Ramdev) किन चीजों को खानपान का हिस्सा बनाने की सलाह दे रहे हैं.

किडनी को स्वस्थ रखने के लिए क्या खाएं
बाबा रामदेव बताते हैं कि किडनी की दिक्कतों (Kidney Problems) में गोखरू का सेवन फायदेमंद होता है. इसके अलावा, हरा धनिया की चटनी बनाकर जरूर खाएं. इसमें थोड़ी सी हरी मिर्च डाली जा सकती है. इसमें तुलसी पत्ते डाले जाएं तो इम्यूनिटी अच्छी लगती है.
धनिया का पानी (Methi Water) पीने पर भी फायदा मिलता है. धनिया के पीले दाने पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं.
बाबा रामदेव कहते हैं कि जो लोग हफ्ते में 2 बार भी अगर जौ का आटा खा लेंगे तो उनकी किडनी कभी खराब नहीं होगी.
तिल को भी बाबा रामदेव बेहद फायदेमंद बताते हैं. बाबा रामदेव के अनुसार, जो लोग तिल खाते हैं उन्हें बीमारियां छू भी नहीं पाती हैं. ये दाने सिर्फ किडनी के लिए ही अच्छे नहीं हैं बल्कि इनमें कोलेजन होता है जो स्किन को निखारता है. आप तिल की चटनी बनाकर भी खा सकते हैं.

किडनी खराब होने के क्या कारण हैं

डायबिटीज – किडनी खराब होने के सबसे बड़े कारणों में से एक है डायबिटीज. खून में शुगर की मात्रा बढ़ने पर किडनी के अंदर मौजूद छोटे-छोटे फिल्टर खराब होने लगते हैं.

कम या ज्यादा पानी पीना – पानी पीने की मात्रा किडनी पर असर डालती है. कम पानी पीने पर किडनी में टॉक्सिंस जमा होने लगते हैं जिससे पथरी या इंफेक्शन का खतरा बढ़ता है. वहीं, ज्यादा पानी पीने पर किडनी पर दबाव पड़ता है.

खराब जीवनशैली – खराब जीवनशैली जैसे धूम्रपान करना या शराब का ज्यादा सेवन किडनी को खराब करता है.

खानपान में गड़बड़ी – खराब खानपान, प्रोसेस्ड फूड, ज्यादा नमक का सेवन और तेल से भरपूर चीजें किडनी को डैमेज कर सकती हैं.

किडनी खराब होने के शुरुआती लक्षण क्या हैं

किडनी खराब होने लगती है तो पैरों में सूजन नजर आने लगती हैं.
आंखों के आसपास सूजन दिखती है.
हर समय थकान महसूस होने लगती है.
पेशाब से जुड़ी दिक्कतें (Urine Problems) होने लगती हैं.
हर समय थकान महसूस होती है.
भूख में कमी आ जाती है और जी मितलाने लगता है.

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *