06 June, 2026 (Saturday)

रुपया पांच पैसे टूटकर 89.73 प्रति डॉलर पर

मुंबई (ईएमएस)। शुरुआती कारोबार में मंगलवार को रुपये में कमजोरी देखी गई। घरेलू शेयर बाजारों में नरमी और विदेशी निवेशकों की पूंजी निकासी के चलते रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 5 पैसे गिरकर 89.73 पर आ गया। इससे पहले सोमवार को रुपया 89.68 पर बंद हुआ था। हालांकि, डॉलर में कमजोरी और वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट ने स्थानीय मुद्रा को निचले स्तर पर कुछ समर्थन दिया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया शुरुआती स्तर 89.67 पर खुला था, लेकिन बाद में गिरकर 89.73 पर आ गया। छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 98.08 पर रहा, जिससे रुपये को स्थिरता मिली।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *