05 June, 2026 (Friday)

खुद का गला रेतकर खुदकुशी करने वाला युवक मॉ से करता था मारपीट

भोपाल(ईएमएस)। राजधानी के कमला नगर थाना इलाके में स्थित नेहरू नगर में रहने वाले आयुष मेहता (45 ने द्वारा बीती 18 दिसंबर गुरुवार रात को सब्जी काटने वाले चाकू से खुद का गला रेतकर खुदकुशी कर ली थी। सुसाइड के मामले में अनेक खुलासे हो रहे है। मृतक के केयर टेकर ने कई बातें बताई हैं।
उसका कहना है की मृतक आयुष काफी शिक्षित था, लेकिन एमबीए करने के बाद भी अधिकतर घर पर ही रहता था। उसके पिता इंजीनियर थे, और प्राइवेट ठेकेदारी करते थे। उनकी मौत हो चुकी है। आयुष की मानसिक हालत साल 2022 से खराब हो गई थी। वह आए दिन बहकी-बहकी बातें करते हुए मॉ से शादी कराने की जिद करता था। लेकिन उसकी बीमारी के चलते उसकी शादी नहीं की गई, शादी की बात को लेकर वह अक्सर मां से मारपीट करता था। यही नहीं अपनी मानसिक बीमारी को इलाज करने वाली महिला डॉक्टर के साथ भी छेड़छाड़ कर चुका था। एक नर्स से भी उसने अश्लील हरकत की थी। लेकिन उसकी मानसिक हालत को देखते हुए लोग उसे नजरअंदाज कर देते थे। करीब 3 महीने पहले आयुष ने अपनी मां की देख-रेख करने और खाना बनाने वाली महिला से भी कई बार छेड़छाड़ कर दी थी, जिसके बाद उसने काम छोड़ दिया था।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *