06 June, 2026 (Saturday)

बुर्का नहीं पहनने पर बीवी को मारी गोली, बेटियां ने सुनी आवाज तो उन्हें भी मार डाला; फिर तीनों को घर में ही दफनाया

पुलिस ने तीनों के शव गड्ढे से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. वहीं, आरोपी से अभी पूछताछ की जा रही है.

उत्तर प्रदेश के शामली में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने बुर्का नहीं पहनने पर अपनी पत्नी और दो बेटियों को मार डाला. इतना ही नहीं फारूक नाम के आरोपी ने हत्या के बाद घर के अंदर ही गड्ढे में तीनों शव दफना दिए. बताया जा रहा है कि मामले का खुलासा तब हुआ, जब आरोपी के माता-पिता और पड़ोसियों का पता चला कि महिला और उसकी दोनों बेटियां लापता हैं. आरोपी अभी पुलिस हिरासत में है और उससे पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में कत्ल की बात कबूल कर ली है.

एक महीने पहले हुआ था झगड़ा
दोनों पति-पत्नी का एक महीने पहले पैसों को लेकर झगड़ा हुआ था. इसके बाद पत्नी बिना बुर्का पहने बच्चों को लेकर मायके चली गई थी. इससे फारूक काफी नाराज था. एक महीने बाद वह अपनी बीवी को मायके से ले जरूर आता है, लेकिन उसके मन में इज्जत वाली बात खटक जाती है. घर आने के बाद भी दोनों में काफी झगड़ा होता है. जिसके बाद आरोपी ने अपनी बीवी की हत्या का प्लान बना दिया था.

चाय बनाते वक्त मारी गोली
9 दिसंबर को फारूक ने अपनी बीवी से रात 12 बजे चाय बनाने के लिए बोला. जब उसकी बीवी चाय बनाने किचन में गई तो पीछे से वह भी वहां पहुंच गया. फिर उसने पीछे से बीवी को पीछे से सिर में गोली मारी दी. इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि उसने 3-4 दिन पहले ही कहीं से तमंचा खरीदा था.

घर में ही दफनाया
फारूक के घर में सेप्टिक टैंक के लिए गड्ढा खुदा हुआ था. जब उसने तीनों की हत्या कर दी तो शवों को उसी गड्ढे में दफना दिया. इस वजह से कुछ दिनों तक तो इसकी भनक किसी को नहीं लगी. अभी पुलिस ने इस गड्ढे को खोदकर तीनों के शव बाहर निकाल लिए हैं. ताकि उनका पोस्टमार्टम करवाया जा सके.

ऐसे हुआ खुलासा
जब दो-तीन दिन तक बहू और पोतियां घर में नहीं दिखीं तो फारूक के मां-पिता ने उससे पूछना शुरू किया. इसके अलावा पड़ोसियों ने भी इस बारे में पूछा. तो आरोपी बहाना बनाने लगा. उसने अपने मां-पिता से झूठ बोला कि उन्होंने दूसरे गांव में किराए पर घर ले लिया और वहीं रह रहे हैं. लेकिन उसके मां-पिता नहीं माने, वे उस गांव में गए तो वहां कोई नहीं मिला. इसके बाद उन्हें शक हुआ और अपने बेटे के खिलाफ ही पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी. पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो उसने हत्या की बात कबूल कर ली.

18 साल पहले हुई थी शादी
मामला शामली के गढ़ी दौलत नाम के गांव का है. आरोपी फारूक की 18 साल पहले मुजफ्फरनगर के गांव नरा की निवासी ताहिरा से शादी हुई थी. दोनों के तीन बेटियां और दो बेटे हैं. बेटियों की उम्र 14 साल, 11 साल और आठ साल है. वहीं, बेटों की उम्र सात साल और पांच साल है. घर चलाने के लिए फारूक एक होटल में रोटियां बनाने का काम करता था.

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed