06 June, 2026 (Saturday)

रुपया 90.87 डॉलर के सर्वकालिक निचले स्तर पर

मुंबई (ईएमएस)। भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में सफलता न मिलने और विदेशी निवेशकों की निरंतर बिकवाली के चलते रुपया मंगलवार को 90.87 प्रति अमेरिकी डॉलर पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 90.77–90.87 के दायरे में कारोबार करता रहा। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि डॉलर के कमजोर होने तथा वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट ने हालांकि घरेलू मुद्रा में और गिरावट को रोका। रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.78 के सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ था। इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 98.27 पर रहा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *