06 June, 2026 (Saturday)

आज की ताजा खबर LIVE: कर्नाटक: डिप्टी सीएम DK शिवकुमार के घर नाश्ते पर पहुंचे सिद्धारमैया

महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव का पहला चरण मंगलवार को होगा. इसमें 264 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के लिए मतदान होगा. संसद के मकर द्वार पर आज सुबह 10.30 बजे विपक्षी दलों के नेता प्रदर्शन करेंगे.
आज की ताजा खबर LIVE: कर्नाटक: डिप्टी सीएम DK शिवकुमार के घर नाश्ते पर पहुंचे सिद्धारमैया

कर्नाटक: डिप्टी सीएम DK शिवकुमार के घर नाश्ते पर पहुंचे सिद्धारमैया
कर्नाटक के सीएमसिद्धारमैयाडिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के घर नाश्ते के लिए पहुंच गए हैं. यहां डिप्टी CM डीके शिवकुमार और उनके भाई डीके सुरेश ने अपने घर पर CM सिद्धारमैया का स्वागत किया.

डॉलर के मुकाबले रुपया 89.97 तक गिरा, सबसे निचले स्तर पर
रुपया आज (2 दिसंबर) डॉलर के मुकाबले अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है. कारोबार के दौरान रुपया ₹89.97 के स्तर पर आ गया है. यह ऑल-टाइम लो को पार कर गया है.

रांची: CA नरेश केजरीवाल के ठिकानों पर छापेमारी
ईडी ने FEMA के तहत रांची के CA नरेश केजरीवाल पर छापेमारी की है. इन छापों में UAE, नाइजीरिया और अमेरिका में बनी शेल कंपनियों का खुलासा हुआ, जिनके ज़रिए ₹900 करोड़ संदिग्ध रूप से जमा किए गए और ₹1500 करोड़ वापस भारत लाए गए. यह कार्रवाई विदेशी संपत्तियों को छिपाने और अवैध अंतरराष्ट्रीय लेनदेन से जुड़ी है, जिसमें बड़े पैमाने पर मनी लॉन्ड्रिंग का संदेह है.

मुंबई: बम की धमकी के बाद इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
मुंबई एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. धमकी भरा मैसेज के बाद लैंडिंग कराई गई. कुवैत से हैदराबाद की फ्लाइट को मुंबई लैंड कराया गया. फ्लाइट में बम की खबर का ईमेल हैदराबाद एयरपोर्ट को आया था.

दिल्ली: शरजील इमाम और उमर खालिद की जमानत अर्जी पर आज सुनवाई
दिल्ली दंगों के मामले में जेल में बंद आरोपी शरजील इमाम औश्र उमर खालिद की जमानत याचिका पर आज सुनवाई होनी है. हाईकोर्ट पहले ही दोनों की जमानत याचिका खारिज कर चुका है.

पूर्व पीएम इमरान खान की पार्टी का आज इस्लामाबाद HC के बाहर प्रदर्शन
पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की पार्टी के सभी सांसद इस्लामाबाद HC के बाहर मंगलवार को बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन करेंगे और अदियाला जेल से अपने नेता की रिहाई की मांग करेंगे.

विकास कार्यों में भ्रष्टाचार के कारण खतरे में लोगों की जान: जयवर्धन सिंह
मध्य प्रदेश: रायसेन पुल हादसे पर कांग्रेस नेता जयवर्धन सिंह ने कहा, यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है. मौजूदा बीजेपी सरकार द्वारा विकास कार्यों में स्वीकृत भ्रष्टाचार और लेन-देन के कारण लोगों की जान खतरे में है.

कांग्रेस नेता आरवी देवराज का निधन, डिप्टी सीएम शिवकुमार ने जताया दुख
कर्नाटक के उप-मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने ट्वीट किया, चिक्कापेटे के पूर्व विधायक और वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री आर.वी. देवराज के निधन की खबर से गहरा दुःख पहुंचा है. राजनीति और समाज सेवा के माध्यम से चिक्कापेटे निर्वाचन क्षेत्र में उनका योगदान अतुलनीय है. उनके जाने से राज्य की राजनीति और चिक्कापेटे निर्वाचन क्षेत्र को बहुत बड़ी क्षति हुई है. ईश्वर देवराज की आत्मा को शांति प्रदान करे. मैं प्रार्थना करता हूं कि ईश्वर उनके परिजनों और प्रशंसकों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें. ओम शांति.

तेल और गैस सहित कई क्षेत्रों में रूस के साथ हमारा दीर्घकालिक सहयोग: पूर्व राजदूत
भारत और रूस के बीच ऊर्जा सहयोग पर, रूस में पूर्व राजदूत अजय मल्होत्रा ​​कहते हैं, तेल और गैस सहित कई क्षेत्रों में रूस के साथ हमारा दीर्घकालिक और गहरा सहयोग है. हमने रूसी तेल और गैस में लगभग 18 अरब डॉलर का निवेश किया है, और इसी तरह, रूसी कंपनियों ने भारत में भी बड़ी मात्रा में निवेश किया है. निश्चित रूप से, उन पर प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं जो निर्णय लेने की क्षमता को प्रभावित कर रहे हैं, लेकिन ये अमेरिका द्वारा लगाए गए एकतरफा प्रतिबंध हैं. सच कहूं तो, कोई भी आपसे सीमा पार करने की मांग नहीं करता, लेकिन वास्तविकता यह है कि प्रतिबंधों के दायरे में आने वाली कंपनियां निजी क्षेत्र की कंपनियां हैं जिनके अमेरिका से संबंध हैं और इसलिए वे इनका पालन करने के लिए बाध्य महसूस करती हैं और यहां तक कि सार्वजनिक उपक्रमों को भी इसके निहितार्थों को ध्यान में रखना होगा. हमें सबसे पहले अपने राष्ट्रीय हितों को देखना चाहिए. अगर किसी खास वस्तु का होना या किसी खास चीज़ का आयात करना हमारे राष्ट्रीय हित में है, तो हमें ऐसा करना चाहिए. हमें अमेरिकियों से छूट नहीं मांगनी चाहिए. जैसा कि आप देख सकते हैं, ये सभी शुल्क जो वे पूरी दुनिया पर लगाने की कोशिश कर रहे हैं, वास्तव में दबाव बनाने के लिए हैं, तो यह बातचीत का एक हिस्सा है.

महाराष्ट्र में निकाय चुनाव के लिए वोटिंग आज
महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव का पहला चरण मंगलवार को होगा. इसमें 264 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के लिए मतदान होगा.

महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनाव का पहला चरण मंगलवार को होगा. इसमें 264 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के लिए मतदान होगा. ये चुनाव स्थानीय निकायों (नगर परिषद और नगर पंचायत) के 6705 सदस्यों और 264 अध्यक्षों के भाग्य का फैसला करेंगे. वोटों की गिनती तीन दिसंबर को होगी. योगी सरकार की कैबिनेट बैठक कल होगी. लोग भवन में यह बैठक सुबह 11:00 बजे होगी. कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास होंगे. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज वडोदरा जाएंगे. वे सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय पदयात्रा के दौरान सरदार सभा को संबोधित करेंगे. संसद के मकर द्वार पर आज सुबह 10.30 बजे विपक्षी दलों के नेता प्रदर्शन करेंगे.

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed