06 June, 2026 (Saturday)

आज की ताजा खबर LIVE: दिल्ली में लुढ़का पारा, न्यूनतम तापमान पहुंचा 5.7°C

संसद का शीतकालीन सत्र आज यानी सोमवार से शुरू होगा. यह सत्र 19 दिसंबर तक चलेगा. बिहार विधानसभा का विशेष सत्र सोमवार से शुरू होगा. पहले दिन प्रोटेम स्पीकर नरेंद्र नारायण यादव सभी 243 नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाएंगे. चक्रवात दितवाह कभी भी भारत में दस्तक दे सकता है.
आज की ताजा खबर LIVE: दिल्ली में लुढ़का पारा, न्यूनतम तापमान पहुंचा 5.7°C

दिल्ली में लुढ़का पारा, न्यूनतम तापमान पहुंचा 5.7°C
दिल्ली का आज का न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया. ये इस सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान है. न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है. ये इस सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान है.

दूल्हा-दुल्हन दर्शन को जा रहे थे, मालट्रक ने कार को रौंदा, 5 की मौत
महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के बरसीलातूर महामार्ग पर भीषण सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.यहां मालट्रक और कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर की वजह से कार के परखच्चे उड़ गए. यहां नवविवाहित जोड़े परिवार के साथ दर्शन के लिए जा रहे थे. कार में कुल 7 लोग थे.

दिल्ली ब्लास्ट केस में NIA का एक्शन, काजीगुंड समेत कश्मीर में छापेमारी तेज
जम्मू-कश्मीर में दिल्ली विस्फोट के सिलसिले में काजीगुंड और अन्य स्थानों पर एनआईए की छापेमारी जारी है.

मध्य प्रदेश: टीकमगढ़ में जमीन विवाद में तीन की हत्या
मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में जमीन के झगड़े में तीन लोगों की हत्या की गई. यहां सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

दिल्ली रेड फोर्ट ब्लास्ट: NIA ने शोपियां के नादिगाम में मौलवी इरफान के घर पर मारा छापा
NIA ने शोपियां के नादिगाम में इरफान मौलवी के घर पर छापा मारा. ये दिल्ली ब्लास्ट का मुख्य संदिग्ध है. NIA की टीमें पुलवामा में भी छापेमारी कर रही हैं, माना जा रहा है कि वे दिल्ली ब्लास्ट के मुख्य आरोपियों पर छापेमारी कर रही हैं.

विंटर सेशन में SIR पर चर्चा हो, BLO मर रहे हैं-कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर
पार्लियामेंट विंटर सेशन को लेकर कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने कहा कि हम चाहते हैं कि पार्लियामेंट चले और चर्चा हो. हम SIR पर चर्चा चाहते हैं, जो डेमोक्रेसी पर हमला है, ‘वोट चोरी’ पर, जहां इलेक्शन कमीशन खुद एक एजेंट बन गया है. BLO मर रहे हैं, उन 12 राज्यों में सुसाइड हो रहे हैं जहां SIR हो रहा है. फिर दिल्ली ब्लास्ट, इंटरनल सिक्योरिटी, दिल्ली पॉल्यूशन कुछ ज़रूरी मुद्दे हैं जिन्हें हम उठाना चाहते हैं.

अगर लोकतंत्र ही नहीं है तो संसद का क्या मतलब?
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, अगर लोकतंत्र ही नहीं है तो संसद का क्या मतलब? चुनाव आयोग को सीमाओं से मुक्त कर दिया गया है. पार्टी इस मुद्दे को संसद में उठाएगी. वो 46 लाख लोग कौन थे, जिन्हें मतदाता सूची से हटा दिया गया?

संसद सत्र शुरू होने से पहले होगी इंडिया गठबंधन के फ्लोर लीडर की बैठक
संसद सत्र शुरू होने से ठीक पहले इंडिया गठबंधन के फ्लोर लीडर की बैठक भी होगी जिसमें सत्र को लेकर चर्चा होगी और आगे की रणनीति तय होगी.

मोदी सरकार ने लोकतंत्र को खत्म कर दिया है: उदित राज
शीतकालीन सत्र पर कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा, मोदी सरकार चर्चा से बचती है, इसलिए सभी सत्र छोटे कर दिए गए हैं. लगातार बहिष्कार और व्यवधानों के कारण शून्यकाल भी मुश्किल से होता है. इस सरकार ने लोकतंत्र को खत्म कर दिया है. सबसे ज्वलंत मुद्दा एसआईआर का है.

संसद के शीतकालीन सत्र से पहले डीएमके सांसद जी सेल्वम दिल्ली पहुंचे
संसद के शीतकालीन सत्र से पहले डीएमके सांसद जी सेल्वम दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचे.

भगवान अन्नामलाईयार रथ की शोभा यात्रा में बड़ी संख्या भक्त शामिल
तमिलनाडु के तिरुवन्नमलाई में कार्तिगई दीपम उत्सव समारोह के सातवें दिन भगवान अन्नामलाईयार रथ की शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में भक्त भाग लेते हैं.

संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू होगा
संसद का शीतकालीन सत्र आज यानी सोमवार से शुरू होगा. यह सत्र 19 दिसंबर तक चलेगा. 19 दिन के सत्र में 15 बैठकें होंगी. सत्र के पहले दिन विपक्ष एसआईआर का मुद्दा उठाने की तैयारी में है. कई विधेयक शीतकालीन सत्र में पेश किए जाएंगे.

संसद का शीतकालीन सत्र आज यानी सोमवार से शुरू होगा. यह सत्र 19 दिसंबर तक चलेगा. 19 दिन के सत्र में 15 बैठकें होंगी. सत्र के पहले दिन विपक्ष एसआईआर का मुद्दा उठाने की तैयारी में है. कई विधेयक शीतकालीन सत्र में पेश किए जाएंगे. सत्र के पहले दिन हंगामे के आसार हैं. संसद शुरू होने से ठीक पहले इंडिया गठबंधन के फ्लोर लीडर्स की बैठक भी होगी. इसमें सत्र को लेकर चर्चा होगी और आगे की रणनीति तय होगी. वहीं, बिहार विधानसभा का विशेष सत्र सोमवार से शुरू होगा. पहले दिन प्रोटेम स्पीकर नरेंद्र नारायण यादव सभी 243 नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाएंगे. चक्रवात दितवाह कभी भी भारत में दस्तक दे सकता है. तमिलनाडु- आंध्र प्रदेश समेत दक्षिण के और भी राज्यों में इसका असर देखने को मिल सकता है. राहत व बचाव अभियान के लिए एनडीएआरफ की कई टीमें तैनात की गई है. सुप्रीम कोर्ट सोमवार को दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण से जुड़े मुद्दे पर सुनवाई करेगा. दिल्ली-NCR में प्रदूषण की स्थिति चिंताजनक है. मध्य प्रदेश विधानसभा का पांच दिवसीय शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू होगा.

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed