06 June, 2026 (Saturday)

मेसी इसी माह भारत दौरे पर पहुंचेंगे

अर्जेंटीना (ईएमएस)। अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी इसी माह भारत दौरे पर आयेंगे। इस बार हैदराबाद भी उनके दौरे में शामिल रहेगा। वह सबसे पहले कोलकाता पहुंचेंगे। इसके बाद वह हैदराबाद आएंगे, फिर मुंबई और अंत में दिल्ली पहुंचेंगे, यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे। मेसी ने सोशल मीडिया में लिखा, भारत, आपके प्यार के लिए धन्यवाद! मेरा दूौरा कुछ ही समय में शुरू हो रहा है। खुशी है कि हैदराबाद को भी मेरी यात्रा में शामिल किया गया है। जल्द मिलते हैं!
कोच्चि में उनका मैत्री मैच रद्द होने के बाद कार्यक्रम में ये बदलाव आया है। पहले उनका
कार्यकम नवंबर में आने का था जो बाद में स्थगित कर दिय गया था। इसी के बाद उनके दौरे की नई योजना में हैदराबाद को भी जोड़ा गया। नए कार्यक्रम के अनुसार मेसी का दौरा चारों प्रमुख हिस्सों में रहेगा।
इस दौरे के आयोजक सतद्रु दत्ता ने बताया कि हैदराबाद में कार्यक्रम गाचीबौली स्टेडियम या राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा।यहां होंगे सेलिब्रिटी फुटबॉल मैच, फुटबॉल क्लिनिक, मास्टरक्लास, संगीत कार्यक्रम,मेसी का सम्मान समारोह।
यात्रा का पूरा कार्यक्रम इस प्रकार है। 13 दिसंबर को वह सुबह कोलकाता में रहेंगे जबकि शाम को हैदराबाद जाएंगे। वहीं 14 दिसंबर को मुम्बई में रहेंगे जबकि 15 दिसंबर को नई दिल्ली पहुंचेंगे। मेसी के इस दौरे को लेकर प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *