आज की ताजा खबर LIVE: पाकिस्तान के पेशावर में FC हेडक्वार्टर के पास धमाका
जस्टिस सूर्यकांत आज भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश (CJI) के तौर पर शपथ लेंगे. वे अनुच्छेद 370 हटाने, बिहार वोटर लिस्ट सुधार और पेगासस जासूसी जैसे बड़े मामले के फैसलों का हिस्सा रहे हैं. सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी.
आज की ताजा खबर LIVE: पाकिस्तान के पेशावर में FC हेडक्वार्टर के पास धमाका
जस्टिस सूर्यकांत आज लेंगे 53वें चीफ जस्टिस (CJI) के तौर पर शपथ
जस्टिस सूर्यकांत आज भारत के 53वें चीफ जस्टिस (CJI) के तौर पर शपथ लेंगे. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज राष्ट्रपति भवन में जस्टिस सूर्यकांत को भारत के चीफ जस्टिस के पद की शपथ दिलाएंगी.
गुजरात के सौराष्ट्र इलाके में भूकंप के झटके
गुजरात के सौराष्ट्र इलाके में आज सुबह भूकंप के हलके झटके महसूस किए गए. भूकंप का सेंटर तलाला, सौराष्ट्र से 15 km उत्तर-उत्तर-पूर्व (NNE) में, कोऑर्डिनेट्स 21.188°N लैटीट्यूड और 70.546°E लोंगिट्यूड पर था.
दक्षिण अफ्रीका दौरे से वापस लौटे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री दक्षिण अफ्रीका दौरे से वापस भारत लौट आए हैं. पीएम मोदी की दक्षिण अफ्रीका की यह तीन दिवसीय यात्रा पर थे. प्रधानमंत्री मोदी ने दक्षिण अफ्रीका में पहले बार आयोजित हुए जी 20 शिखर सम्मेलन में दुनिया के कई देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी की.
कोलकाता के कॉलेज स्क्वायर से चीफ इलेक्टोरल ऑफिस तक रैली करेंगे BLO
पश्चिम बंगाल के BLOs (बूथ स्तर अधिकारियों) ने आरोप लगाया है कि उन्हें बहुत ज्यादा और अमानवीय काम का बोझ दिया जा रहा है. इसके खिलाफ कोलकाता के कॉलेज स्क्वायर से चीफ इलेक्टोरल ऑफिस तक रैली करेंगे.
ईश्वर की कृपा से ही लोगों का विश्वास आत्मविश्वास में बदल गया: धर्मेंद्र प्रधान
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, मां समलेश्वरी और महाप्रभु जगन्नाथ की कृपा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व अत्यंत धन्य है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बिहार की जनता का अपार आशीर्वाद प्राप्त है. ईश्वर की कृपा से ही लोगों का विश्वास आत्मविश्वास में बदल गया है.
गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस को समागम के रूप में मनाना हमारा सौभाग्य: सीएम रेखा
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, यह दिल्ली का सौभाग्य है कि हम गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को दिल्ली में एक समागम के रूप में मना पा रहे हैं. कल और परसों हमने गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के लिए लाल किले पर तीन दिवसीय भव्य समागम का आयोजन किया था. मैं चाहूंगी कि हर परिवार यहां आए. दिल्ली सरकार ने 25 तारीख को सार्वजनिक अवकाश भी घोषित किया है ताकि सभी लोग मिलकर यह त्योहार मना सकें.
जापान के पीएम ने दक्षिण अफ्रीका में भारत के PM मोदी के साथ बैठक की
जापान के विदेश मंत्रालय ने ट्वीट किया, प्रधानमंत्री ताकाइची ने दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग दौरे के दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक की. दोनों नेताओं ने अगले दशक के लिए जापान-भारत संयुक्त दृष्टिकोण के आधार पर ठोस सहयोग को आगे बढ़ाने और एक स्वतंत्र एवं खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र को साकार करने के लिए मिलकर काम करने पर सहमति व्यक्त की.
जस्टिस सूर्यकांत आज भारत के 53वें CJI के रूप में शपथ लेंगे
जस्टिस सूर्यकांत आज भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश (CJI) के तौर पर शपथ लेंगे. वे अनुच्छेद 370 हटाने, बिहार वोटर लिस्ट सुधार और पेगासस जासूसी जैसे बड़े मामले के फैसलों का हिस्सा रहे हैं.
जस्टिस सूर्यकांत आज भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश (CJI) के तौर पर शपथ लेंगे. वे अनुच्छेद 370 हटाने, बिहार वोटर लिस्ट सुधार और पेगासस जासूसी जैसे बड़े मामले के फैसलों का हिस्सा रहे हैं. सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी. उनकी पत्नी ने याचिका दायर की है. पश्चिम बंगाल के BLOs आज सड़कों पर उतरेंगे. कोलकाता के कॉलेज स्क्वायर से चीफ इलेक्टोरल ऑफिस तक रैली करेंगे. रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव और केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी दिल्ली शामली रेल मार्ग पर दो नई ट्रेनों का शुभारंभ करेंगे.
