06 June, 2026 (Saturday)

‘पतंजलि तेजस तैलम’ जो बालों के साथ शरीर भी रखे स्वस्थ, आइए जानें इस तेल के फायदे

Hair Care Tips: अगर आप भी बालों को मजबूत करने से लेकर शरीर को स्वस्थ बनाने तक एक ही तेल का इस्तेमाल करना चाहते है, तो पतंजलि का तेजस तैलम ऑयल आपके लिए बहुत ही लाभकारी है.

बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि का तेजस तैलम आयॅल जो आयुर्वेदिक तेलों से मिलकर बना है, जो शरीर की मांसपेशियों से लेकर बालों की जड़ों तक को मजबूत बनाता है. यह तेल सिर के दर्द में भी बहुत आराम देता है. इस तेल की मालिश से शरीर को ताकत मिलती है, हड्डियां मजबूत होती है.

क्या है इस तेल में खास?

इस तेल को खास बनाते हैं, इसमें मौजूद शुद्ध जैतून का तेल, बादाम का तेल, अखरोट का तेल, सूरजमुखी का तेल, तिल का तेल, सोयाबीन का तेल, सरसों का तेल और अरंडी का तेल, जो त्वचा, मांसपेशियों, सर और बालों की जड़ों में गहराई से जाकर उन्हें पोषण और मजबूती देता है. पतंजलि का तेजस तैलम बिना किसी रासायनिक पदार्थ के बनाया गया है. यह तेल केमिकल फ्री है.

पतंजलि तेल के फायदे –

बालों को बनाए मजबूत- यह तेल बालों की जडों को मजबूत बनाता है. डैंड्रफ को कम करता है. बालों को लंबा, घना और चमकदार बनाता है.

त्वचा को दे पोषण- त्वचा को अंदर से नमी देता है. झुर्रियों को कम करता है. दाग-धब्बे हटाता है. त्वचा को सुंदर, कोमल और मुलायम बनाता है.

दर्द में दे आराम- यह तेल जोडों के दर्द में, सिर के दर्द, पीठ के दर्द में आराम देता है. शरीर की थकान को करने में मदद करता है.

खुजली और त्वचा रोग में उपयोगी- इस तेल के इस्तेमाल से खुजली, जलन, फोंडे-फुंसी और दाद जैसे रोगों में राहत मिलती है.

तनाव से राहत- इस तेल को सिर पे लगाने से मानसिक तनाव कम होता है और नींद भी अच्छी आती है. शरीर रिलैक्स होता है.

कैसे करें इस्तेमाल?

बालों के लिए- इस तेल को रात को सोने से पहले हल्के हाथों से अपने बालों में एक मिनट तक मालिश करें फिर बालों को बांध लें.

शरीर पे एसे लगाएं- शरीर पर मालिश के लिए इस तेल को हल्का गर्म कर लगाएं, जिससे शरीर के दर्द में काफी आराम मिलता है.

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *