06 June, 2026 (Saturday)

चक्रवाती तूफान सर्दियों में ही क्यों आते हैं, साइक्लोन का ठंड से क्या कनेक्शन है?

नई दिल्ली (ईएमएस)। दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव क्षेत्र धीरे-धीरे सक्रिय हो रहा है। चक्रवाती तूफान मोंथा को लेकर तमिलनाडु में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। चक्रवाती तूफान की आशंका को देखकर मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी दी गई है। सवाल है कि सर्दी के मौसम में ही ज्यादातर चक्रवाती तूफान क्यों आते हैं? विशेषज्ञों का कहना है कि चक्रवाती तूफान सर्दियों में इसलिए आते हैं, क्योंकि उस समय समुद्र का पानी अब भी गर्म रहता है, भले ही मौसम ठंडा हो चुकी हो। चक्रवात बनने के लिए समुद्र की सतह का तापमान करीब 26 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक होना जरूरी होता है। गर्म पानी से हवा ऊपर उठती है, जिससे वायुमंडल में कम दबाव बनता है। यही कम दबाव जब तेज हवा और नमी के साथ मिलकर घूमने लगता है, तब चक्रवात बनता है।
भारत में अक्टूबर से दिसंबर के बीच का समय पोस्ट-मॉनसून सीजन कहलाता है। इस अवधि में हवा की दिशा और दबाव में बदलाव आता है, जिससे बंगाल की खाड़ी और अरब सागर जैसे क्षेत्रों में चक्रवात बनने की संभावना बढ़ जाती है। इन समुद्रों में पानी सर्दियों की शुरुआत में भी काफी गर्म रहता है, इसलिए तूफानों को ऊर्जा मिलती रहती है। असल में, ठंड सीधे तौर पर चक्रवात नहीं लाती। बल्कि, सर्दी शुरू होने के बावजूद समुद्र की गर्मी और बदलती हवाओं का मेल चक्रवातों के लिए आदर्श माहौल तैयार करता है। जैसे-जैसे दिसंबर के बाद समुद्र ठंडा होने लगता है, वैसे-वैसे तूफानों की संभावना घट जाती है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *