06 June, 2026 (Saturday)

आज की ताजा खबर LIVE: दिल्ली: खराब हवा के कारण किया जा रहा पानी का छिड़काव

आज देशभर में छोटी दिवाली मनाई जाएगी. अयोध्या में दीपोत्सव का बड़ा आयोजन किया जा रहा है. इस दौरान 28 लाख, 11 हजार 101 दिए जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य है. आज दिल्ली के मौसम बदलाव नजर आएगा. मौसम विभाग के अनुसार, सुबह के वक्त हल्की-हल्की धुंध देखने को मिलेगी. वहीं दिन में तेज धूप निकलने की संभावना है. नीचे पढ़ें देश और दुनिया की बड़ी खबरें…

दिल्ली: खराब हवा के कारण किया जा रहा पानी का छिड़काव
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, आज सुबह दिल्ली में इंडिया गेट के आसपास वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 269 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में है. इसके साथ ही दिल्ली के कई इलाकों में हवा काफी खराब श्रेणी में पहुंच गई है.

बिहार चुनाव प्रचार में 12 रैलियां करेंगे पीएम मोदी
बिहार विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 से 12 रैलियां करने वाले हैं. इसके साथ ही गृह मंत्री अमित शाह की 25 रैलियां फिक्स की गई हैं.

दिवाली से पहले ही दिल्ली की हवा खराब
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, आज सुबह दिल्ली में अक्षरधाम के आसपास वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 426 दर्ज किया गया, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में है.

बिहार: 6 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी JMM
बिहार विधानसभा चुनाव में JMM 6 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी. झामुमो महासचिव और प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा “धमदाहा, चकाई, कटोरिया, मनिहारी, जमुई और पीरपैंती – हम इन सीटों पर चुनाव लड़ेंगे. हर जगह की स्थिति अलग है.

उत्तराखंड: सीएम धामी ने महंगाई भत्ते में की बढ़ोतरी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थानीय निकायों और राज्य सरकार के सार्वजनिक उपक्रमों के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) में 3% की वृद्धि को मंजूरी दे दी है.

एलपीजी कमर्शियल सिलेंडर में शॉर्ट सर्किट के कारण विस्फोट
फर्रुखाबाद के डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी ने कहा, शुकरुल्लापुर में एक बायो-रिफाइनरी प्लांट के निर्माण के दौरान, एक एलपीजी कमर्शियल सिलेंडर में शॉर्ट सर्किट के कारण विस्फोट हो गया, जिससे आग पूरे प्लांट में फैल गई. सौभाग्य से, कोई हताहत नहीं हुआ, हालांकि एक व्यक्ति मामूली रूप से झुलस गया और उसे छुट्टी देने से पहले जिला अस्पताल में इलाज कराया गया. आग बुझा दी गई है और स्थिति सामान्य हो गई है. आग के कारणों की जांच करने, किसी भी त्रुटि की पहचान करने और समाधान सुझाने के लिए एक जांच समिति का गठन किया गया है.

दिवाली प्रदूषण जागरूकता पर एक थीम आधारित वीडियो प्रदर्शित
महाराष्ट्र के मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) स्टेशन पर महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एमपीसीबी) द्वारा दिवाली प्रदूषण जागरूकता पर एक थीम आधारित वीडियो प्रदर्शित किया गया.

दिल्ली पुलिस की हिरासत में JNU अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और महासचिव समेत 28 छात्र
दिल्ली: जेएनयूएसयू अध्यक्ष नीतीश कुमार, उपाध्यक्ष मनीषा और महासचिव मुंतेहा फ़ातिमा समेत 28 छात्रों को शनिवार शाम पुलिस के साथ हुई झड़प के बाद हिरासत में लेकर कापसहेड़ा पुलिस स्टेशन लाया गया.इससे पहले शाम को, 70-80 छात्र जेएनयू के पश्चिमी द्वार पर जमा हो गए थे. नेल्सन मंडेला मार्ग की ओर उनकी आवाजाही रोकने के लिए पुलिस बैरिकेड्स लगा दिए गए थे. पुलिस का कहना है कि बार-बार अनुरोध के बावजूद, छात्रों ने बलपूर्वक बैरिकेड्स तोड़ दिए, पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई की, अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और नेल्सन मंडेला मार्ग पर आ गए, जिससे यातायात अस्थायी रूप से बाधित हो गया. छह पुलिसकर्मी घायल हो गए.

लंदशहर के खुर्जा देहात थाना क्षेत्र में NH34 पर एक बस में लगी आग
उत्तर प्रदेश: बुलंदशहर के खुर्जा देहात थाना क्षेत्र में NH34 पर एक बस में आग लग गई. मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रमोद कुमार शर्मा ने बताया, हमें रात करीब 9.15 बजे एक बस में आग लगने की सूचना मिली. बस दिल्ली से हाथरस जा रही थी. आग बुझा दी गई है. किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. (स्रोत: अग्निशमन विभाग)

दिल्ली में आज बदलेगा मौसम, सुबह के समय रहेगी धुंध
आज दिल्ली के मौसम बदलाव नजर आएगा. मौसम विभाग के अनुसार, सुबह के समय हल्की धुंध देखने को मिलेगी. वहीं दिन में तेज धूप निकलने की संभावना है. आज अधिकतम तापमान 32°C और न्यूनतम तापमान 19°C रहने का अनुमान है. वहीं जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई हिस्सों में बूंदाबांदी और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है.

आज देशभर में छोटी दिवाली मनाई जाएगी. अयोध्या में दीपोत्सव का बड़ा आयोजन किया जा रहा है. इस दौरान 28 लाख, 11 हजार 101 दिए जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य है. सीएम योगी आदित्यनाथ इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे. सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. आज दिल्ली के मौसम बदलाव नजर आएगा. मौसम विभाग के अनुसार, सुबह के समय हल्की धुंध देखने को मिलेगी. वहीं दिन में तेज धूप निकलने की संभावना है. आज अधिकतम तापमान 32°C और न्यूनतम तापमान 19°C रहने का अनुमान है. वहीं जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई हिस्सों में बूंदाबांदी और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है.

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *