आज की ताजा खबर LIVE: मैंने ममता को नंदीग्राम में हराया, इस बार भवानीपुर सीट पर भी हराऊंगाः सुवेंदु अधिकारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुरुवार को आंध्र प्रदेश दौरे पर जाएंगे. मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के दर्शन करेंगे. इसके बाद कुरनूल में 13,430 करोड़ के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे. वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिहार का दौरा कर रहे हैं.
मैं ममता को इस बार भवानीपुर सीट से हराऊंगाः सुवेंदु अधिकारी
पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष और बीजेपी विधायक सुवेंदु अधिकारी ने कहा, “पश्चिम बंगाल में SIR प्रक्रिया पूरी होने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भवानीपुर विधानसभा से कम से कम 20,000 वोटों के अंतर से चुनाव हारने वाली हैं. मैंने नंदीग्राम से सीएम ममता बनर्जी को हराया था. मैं इस बार उन्हें भवानीपुर विधानसभा से फिर से हराऊंगा.”
श्रीलंका की प्रधानमंत्री आज से भारत के दौरे पर
श्रीलंका की प्रधानमंत्री हरिनी अमरसूर्या आज से 3 दिन के भारत दौरे पर आ रही हैं. शीर्ष पद का कार्यभार संभालने के बाद यह अमरसूर्या की पहली भारत यात्रा है.
लखनऊ में 3 लाख के पटाखे जब्त, 1 गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोसाईंगंज में करीब 3 लाख रुपये मूल्य के 1000 किलोग्राम अवैध पटाखे ज़ब्त किए गए. लखनऊ पुलिस ने एक आरोपी हसीब को गिरफ्तार भी किया है.
टैरिफ की धमकी से युद्ध टालने का ट्रंप ने फिर से किया दावा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने व्यापार (ट्रेड) का इस्तेमाल करके कई युद्धों को रोका है. उदाहरण के तौर पर उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव का जिक्र किया, जहां दोनों देश जोरदार लड़ाई लड़ रहे थे. सात विमान गिराए जा चुके थे और बुरी घटनाएं हो रही थीं. ट्रंप ने दोनों देशों के नेताओं से व्यापार की बात की और कहा कि अगर वे युद्ध नहीं रोकेंगे, तो अमेरिका उनके साथ कोई व्यापार सौदा नहीं करेगा. उन्होंने पाकिस्तान के नेता को फोन पर धमकी दी कि अगर युद्ध न रुका तो उनके देश के हर उत्पाद पर अमेरिका 200% टैरिफ (आयात शुल्क) लगाएगा. ट्रंप ने कहा कि वे दोनों नेताओं को पसंद करते हैं, लेकिन यही नियम है.
वेनेजुएला में सीआईए के गुप्त अभियानों को ट्रंप की मंजूरी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सीआईए को वेनेजुएला में गुप्त ऑपरेशन चलाने की इजाजत दी है. जिससे सख्ती की वजह से वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की सरकार को हटाने या उस पर दबाव बनाने पर काम कर सके.
गाजा में मदद के लिए ट्रक पहुंचे, हमास ने मृत बंधकों के शव सौंपे
गाजा में मदद के लिए ट्रक पहुंच गए हैं. इजरायल ने मुख्य रफाह क्रॉसिंग खोलने की तैयारी फिर शुरू कर दी है. ऐसा इसलिए क्योंकि हमास ने मृत बंधकों के शव सौंपने का यह विवाद सुलझ गया. ये गाजा में नाजुक युद्धविराम को खतरे में डाल रहा था. इजरायल ने चेतावनी दी थी कि हमास मृतकों के शव धीरे लौटा रहा है, इसलिए रफाह बंद रख सकता है.
आज से बिहार दौरे पर होंगे गृह मंत्री अमित शाह, चुनावी रैलियों को करेंगे संबोधित
गृह मंत्री अमित शाह 16-18 अक्टूबर को बिहार के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वे कई चुनावी जन सभाओं को भी संबोधित करेंगे. 16-18 अक्टूबर के बीच कई एनडीए प्रत्याशियों का नामांकन भी किया जाएगा.
ट्रंप ने मोदी को दोस्त बताया, बोले; ‘वे रूस से तेल नहीं खरीदेंगे’
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हां बिल्कुल, वह (पीएम नरेंद्र मोदी) मेरे दोस्त हैं. हमारे बीच शानदार रिश्ता है. मुझे यह अच्छा नहीं लगा कि भारत तेल खरीद रहा था. उन्होंने आज मुझे आश्वासन दिया कि वे रूस से तेल नहीं खरीदेंगे. यह एक बड़ा कदम है. अब हमें चीन को भी ऐसा ही करने के लिए मजबूर करना होगा.
इंदौर: किन्नर समुदाय के 24 लोग अज्ञात पदार्थ खाने से बीमार, अस्पताल में भर्ती
मध्य प्रदेश के इंदौर में डीसीपी आनंद कलादगी ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि एक घर में किन्नर समुदाय के लोग हंगामा कर रहे हैं. हमारे वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे. उन्हें पता चला कि कुछ लोगों ने कोई अज्ञात पदार्थ खा लिया था, जिससे कई लोग बीमार पड़ गए. तुरंत एम्बुलेंस बुलाई गईं और 24 लोगों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया.
जज ने ट्रंप प्रशासन की शटडाउन छंटनी योजना पर लगाई अस्थायी रोक
एक फैसले में जज ने ट्रंप सरकार को सरकारी शटडाउन के दौरान हजारों कर्मचारियों को निकालने से अस्थायी रूप से रोक दिया. यह कर्मचारी यूनियनों की जीत है. कर्मचारियों ने ट्रंप की उस योजना का विरोध किया था, जिसमें वे शटडाउन का फायदा उठाकर सरकारी कार्यक्रमों और कर्मचारियों की संख्या कम करना चाहते थे. ट्रंप सरकार ने करीब 4,000 कर्मचारियों को निकालने की शुरुआत कर दी थी.
बीजेपी ने बिहार चुनाव के लिए तीसरी लिस्ट की जारी
बीजेपी ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपनी तीसरी सूची जारी की है. इसमें 18 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं. इसमें बीना देवी को कोचाधमान सीट और संगीता कुमारी को मोहनिया सीट से उम्मीदवार बनाया गया है.
प्रधानमंत्री मोदी आज आंध्र प्रदेश का दौरा करेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आंध्र प्रदेश दौरे पर जाएंगे. मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के दर्शन करेंगे. इसके बाद कुरनूल में 13,430 करोड़ के डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज आंध्र प्रदेश का दौरा करेंगे. इस दौरान पीएम मोदी 13,430 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. पीएम मोदी कुरनूल में सुपर जीएसटी सुपर सेविंग्स कार्यक्रम में भी शामिल होंगे. श्रीलंका की प्रधानमंत्री हरिनी अमरसूर्या तीन दिन की यात्रा पर भारत आएंगी. पदभार ग्रहण करने के बाद यह उनकी पहली भारत यात्रा है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बिहार का दौरा करेंगे. बिहार में 2 नामांकन सभा और जनसभा में शामिल होंगे. बीजेपी प्रत्याशी रामकृपाल के समर्थन में जनसभा करेंगे. सुबह 11.45 बजे से 12.20 बजे तक जनसभा होगी. दानापुर विधानसभा में सीएम योगी की जनसभा होगी. सहरसा विधानसभा में भी सीएम योगी जनसभा करेंगे. BJP प्रत्याशी आलोक रंजन के समर्थन में करेंगे जनसभा. देश-दुनिया से जुड़े तमाम अपडेट्स के लिए पेज पर बने रहें
