लाखों का फर्नीचर खराब कर रही है दीमक? दिवाली की सफाई के दौरान अजमाएं ये ट्रिक, जड़ से खत्म होंगे Termites
Diwali Cleaning Tips: ऐसे बहुत से लोग हैं जिनके घर में दीमक होती है. जिससे लोग काफी ज्यादा परेशान हो जाते हैं साथ ही लाखों के समान का नुक्सान हो जाता है. अगर आप भी दीमक से परेशान हैं तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे टिप्स के बारे में जिसे आप दिवाली की सफाई के दौरान अपना सकते हैं.
Diwali Cleaning Tips: ऐसे बहुत से लोग हैं जो अपने घर में दीमक की समस्या से परेशान रहते हैं. दीमक न सिर्फ फर्नीचर और लकड़ी के सामान को नुकसान पहुंचाती है, बल्कि कभी-कभी लाखों रुपये के कीमती सामान को भी चुपचाप बर्बाद कर देती है. खासकर जब त्योहारों से पहले घर की सफाई और सजावट की तैयारी चल रही हो, तो यह समस्या और भी चिंता का विषय बन जाती है. अगर आप भी दीमक (Termite Control) से परेशान हैं और इस दिवाली चाहते हैं अपने घर को पूरी तरह साफ और सुरक्षित बनाना, तो इस बार सफाई के साथ-साथ कुछ खास घरेलू और आसान उपाय जरूर अपनाएं. ये उपाय न केवल दीमक को रोकने में मदद करेंगे, बल्कि भविष्य में दोबारा उसकी वापसी भी नहीं होने देंगे.
दीमक से इस तरह पाएं छुटकारा |
नीम के तेल का करें इस्तेमाल
नीम का तेल (Neem Oil) काफी ज्यादा फायदेमंद होता है साथ ही नीम का तेल दीमक के खिलाफ एक प्राकृतिक और प्रभावी उपाय है. अगर आप दिवाली की सफाई कर रहे हैं तो इस दौरान लकड़ी के फर्नीचर, दरवाजे, अलमारी और अन्य प्रभावित जगहों पर नीम का तेल कॉटन की मदद से लगाएं. इसकी गंध और तत्व दीमक को दूर रखने में मदद करते हैं और दोबारा पनपने से रोकते हैं.
बोरिक पाउडर का छिड़काव करें
बोरिक पाउडर (Boric Acid Powder) दीमक को खत्म करने में काफी असरदार होता है. इसे उन जगहों पर छिड़कें जहां दीमक ने घर बना रखा है जैसे लकड़ी की दरारें, पैनल्स, दीवार के कोने आदि. यह पाउडर दीमक के तंत्रिका तंत्र पर असर डालता है और उन्हें धीरे-धीरे खत्म कर देता है. जिससे दीमक वापस नहीं आती है. इसके साथ ही ध्यान रखें कि इसे बच्चों और पालतू जानवरों की पहुंच से दूर रखें.
