06 June, 2026 (Saturday)

तीन दशकों बाद हथियार डाले तीन बड़े नक्सली, पुलिस के सामने किया आत्मसमर्पण

बीजापुर(ईएमएस)। आत्मसमर्पण को लेकर माओवादी संगठन में जारी ऊहापोह के बीच संगठन के तीन वरिष्ठ नक्सल नेताओं ने हथियार डाल दिए हैं। तीनों ने तेलंगाना पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने की इच्छा जताई है।

आत्मसमर्पण करने वालों में कुकंती वैंकटैया उर्फ रमेश उर्फ विकास, मोमिलिडला वेंकटराज उर्फ राजू उर्फ चंदू और तोडेम गंगा सोनू उर्फ सोनी शामिल हैं। कुकंती वैंकटैया दक्षिण बस्तर डिवीजन का डिवीसीएम और संगठन का वरिष्ठ माओवादी नेता रहा है। वह करीब 36 वर्षों से नक्सल गतिविधियों में सक्रिय था। इसी तरह मोमिलिडला वेंकटराज डिवीसीएम और एसीसीएम सदस्य के रूप में कार्यरत रहा तथा पिछले 35 वर्षों से भूमिगत था। तोडेम गंगा सोनू एससीएम सदस्य और जनता सरकार प्रभारी रही, जो करीब 21 वर्षों से संगठन से जुड़ी थी। पुलिस के अनुसार, तीनों नेताओं का कहना है कि संगठन की हिंसक विचारधारा से उनका मोहभंग हो गया है और अब वे मुख्यधारा में लौटकर सामान्य जीवन जीना चाहते हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed