06 June, 2026 (Saturday)

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी नहीं खेलेंगे ऋषभ

इंग्लैंड दौरे में चोटिल हुए भारतीय टीम के आक्रामक विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की वापसी टल गयी है। ऋषभ को वेस्टइंडीज के खिलाफ अगले माह होने वाली दो मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए भी शामिल नहीं किया गया है। इस विकेटकीपर बल्लेबाज को इंग्लैंड में चौथे टेस्ट के दौरान चोट लग गयी थी। उसके बाद से ही वह टीम से बाहर हैं। वेस्ट इंडीज सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा 24 सितंबर की जा सकती है। चयनसमिति ऋषभ को फिट होने के लिए पर्याप्त समय दिये जाने के पक्ष में है। एक रिपोर्ट के मुताबिक चयन समिति 15 खिलाड़ियों का चयन करेगी। ऋषभ को मैनचेस्टर में चौथे टेस्ट के दौरान बाएं पैर में फ्रैक्चर हो गया था। . अभी ये विकेटकीपर बल्लेबाज चोट से उबर गया है पर ताकत और कंडीशनिंग का अभ्यास कर रहा है। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी फिटनेस पर नजर रखे हुए है। भारतीय टीम वेस्टइंडीज सीरीज के बाद 19 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में एक सीमित ओवरों की सीरीज खेलेगी। इस दौरे में युवा ध्रुव जुरेल को विकेटकीपर बल्लेबाज की जिम्मेदारी मिलना तय है। जुरेल अभी लखनऊ में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ खेल रहे हैं। उन्हें इंग्लैंड दौरे में अंतिम दो टेस्ट में विकेटकीपिंग की थी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *