06 June, 2026 (Saturday)

जमीन के अंदर मिला 400 साल पुराना शिव जी का मंदिर, सोशल मीडिया पर लोग बोले- ये अद्भुत है

सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो इन दिनों हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे खुदाई के दौरान यहां पूरा का पूरा मंदिर ही बाहर आ गया.भारत के कई सारे मंदिरों का इतिहास सैकड़ों साल पुराना है. ऐसे ही सैकड़ों साल पुराने दक्षिण भारत के एक मंदिर की खुदाई का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. बेंगलुरु के श्री दक्षिणामुख नंदी तीर्थ कल्याणी क्षेत्र का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि, कैसे खुदाई के दौरान यहां नंदी महाराज की एक प्रतिमा मिली, जिसके बाद पूरा मंदिर खुदाई में बाहर आया.
खुदाई में उभर आया पूरा का पूरा मंदिर
इंस्टाग्राम पर religioussanatani के अकाउंट से शेयर हुए इस वीडियो में बताया जा रहा है कि, जब कुछ मजदूर इस हिस्से में खुदाई कर रहे थे, तब उन्हें नीचे कोई आकृति दिखी, वहां जब खुदाई की गई तो नंदी की एक प्रतिमा मिली. खास बात ये है कि इस नंदी की प्रतिमा से लगातार पानी गिरता दिखा. बाद में खुदाई में पाया गया कि वहां नंदी की प्रतिमा के नीचे एक शिवलिंग भी है, जिस पर नंदी अभिषेक करते हैं. फिर खुदाई में पूरा का पूरा मंदिर उभर कर आया.
वीडियो को कैप्शन देते हुए लिखा है कि, ये मंदिर कर्नाटक राज्य के बेंगलुरु शहर के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में मल्लेश्वरम लेआउट के दूसरे मंदिर स्ट्रीट पर कडु मल्लेश्वर मंदिर के विकर्ण के विपरीत है. मंदिर को नंदी तीर्थ, नंदीश्वर तीर्थ, बसवा तीर्थ या केवल मल्लेश्वरम नंदी गुड़ी के नाम से भी जाना जाता है. मंदिर के मुख्य देवता शिवलिंग के रूप में शिव हैं. मंदिर को 400 वर्षों तक दफन रहने के बाद 1997 में फिर से खोजा गया था.

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed