21 October, 2026 (Wednesday)

भारत-पाक सीमा क्षेत्र में मिला क्षतिग्रस्त ड्रोन, पाकिस्तान से हेरोइन तस्करी की आंशका

श्रीगंगानगर एसपी विकास शर्मा ने बताया कि जिले के केसरीसिंहपुर इलाके के चक 2 R ढाणी के पास एक खेत में क्षतिग्रस्त हालत में ड्रोन मिला. मौके पर पहुंची बीएसएफ और पुलिस के जवानों ने ड्रोन को अपने कब्जे में लिया है.
सरहदी जिले श्रीगंगानगर में एक बार फिर पाकिस्तान की नापाक हरकत सामने आई है. सीमा क्षेत्र में एक क्षत्रिग्रस्त ड्रोन मिला है. ड्रोन के साथ साथ 15 जिंदा कारतूस भी मिले हैं. आंशका जताई जा रही है कि पाकिस्तान द्वारा इस ड्रोन के सहारे मादक पदार्थ हेरोइन की तस्करी की कोशिश की गई है. फिलहाल सुरक्षा एजेंसिया सतर्क हो गई हैं और इलाके में सर्च अभियान चलाया गया है.
ड्रोन और कारतूस मिलने से प्रशासन अलर्ट
श्रीगंगानगर एसपी विकास शर्मा ने बताया कि जिले के केसरीसिंहपुर इलाके के चक 2 R ढाणी के पास एक खेत में क्षतिग्रस्त हालत में ड्रोन मिला. पास ही गुजर रहे किसान ने इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची बीएसएफ और पुलिस के जवानो ने ड्रोन को अपने कब्जे में लिया. क्षतिग्रस्त हालत में मिले ड्रोन के साथ 15 जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है.
घटना के बाद बीएसएफ और पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से सर्च अभियान चलाया गया है और इलाके में संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. इसके साथ साथ यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कहीं पाकिस्तान हेरोइन की खेप फेंकने में कामयाब हुआ है या नहीं.
ड्रोन के साथ कारतूस मिलने से एजेंसिया सतर्क
ड्रोन के साथ साथ 15 कारतूस मिलने से सुरक्षा एजेंसिया सतर्क हो गई हैं. हालांकि पिछली कई ऐसी घटनाओ में ड्रोन के साथ मादक पदर्थो की तस्करी की बात सामने आती थी, लेकिन इस बार कारतूस मिलने से चिंता और बढ़ गई है. आंशका जताई जा रही है कि ड्रोन के माध्यम से कहीं हथियारों की तस्करी तो नहीं शुरू कर दी गई है. उधर, एसपी विकास शर्मा का कहना है कि इस मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है.
सरहद पर ड्रोन के जरिए होती है तस्करी की कोशिश
गौरतलब है पाकिस्तान द्वारा ड्रोन के माध्यम से भारत में हेरोइन तस्करी की कोशिश की जाती रही है. पाकिस्तानी तस्कर ड्रोन के माध्यम से एक निश्चित लोकेशन पर हेरोइन की खेप फेंकते हैं, जिसकी डिलीवरी लेने के लिए भारतीय तस्कर आते हैं. श्रीगंगानगर जिला पंजाब से सटा होने के कारण पंजाब के तस्कर भी हेरोइन की डिलीवरी लेने के लिए पहुंचते हैं.

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed