21 October, 2026 (Wednesday)

देश के कई राज्यों में जलसैलाब का बढ़ता कहर, मौसम विभाग ने जारी की है तेज बारिश की चेतावनी

महाराष्ट्र, गुजरात, ओडिशा, उत्तराखंड और दिल्ली समेत कई राज्यों में मॉनसून की बारिश ने कहर बरपाया है। मौसम विभाग ने ओडिशा में अगले दो दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है तो वहीं मौसम ब्यूरो ने उत्तराखंड, गुजरात के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और मुंबई में और अधिक बारिश की भविष्यवाणी की है। शुक्रवार शाम को भारी और छिटपुट बारिश के साथ-साथ यमुना खतरे के स्तर के करीब पहुंचने से दिल्ली और आसपास के शहरों में जीवन एक बार फिर अस्त-व्यस्त हो गया है। उज्जैन में महाकाल के मंदिर में पानी भर गया है।

 

 

हिमाचल प्रदेश के आईएमडी के उप निदेशक बुई लाल का कहना है, “पिछले 24 घंटों में हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश हुई है, जिसमें सिरमौर जिले में 195 मिमी बारिश हुई है… अगले 24 घंटों में आईएमडी ने चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन, सिरमौर और बिलासपुर जिलों में भारी बारिश की संभावना के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।”

 

 

महाराष्ट्र-ओडिशा में भारी बारिश का अलर्ट 

लगातार हो रही बारिश के कारण शुक्रवार को मुंबई में सड़कें बंद हो गईं, ट्रेनें रद्द हो गईं और शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं। मौसम विभाग (आईएमडी) ने अगले दो दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जो व्यापक वर्षा की संभावना का संकेत देता है। इसके अलावा, बाढ़ जैसी स्थिति ने ओडिशा के दक्षिणी हिस्सों में कहर बरपाया है और मलकानगिरी जिले में गंभीर जलजमाव हो गया है।

 

 

 

 

हिमाचल प्रदेश में बादल फटा, कई लोग लापता

हिमाचल प्रदेश के शिमला के रोहड़ू चिड़गाव के लेला में बादल फटने से भारी नुकसान की खबर है। कई गाड़ियां सैलाब में बह गईं हैं। बताया जा रहा है कि तीन लोग भी इसमें लापता है। बादल सुबह करीब तीन बजे फटा, उस समय लोग घरों में सोए हुए थे और एक घर मलबे की चपेट में आ गया। अभी तक तीन लोग लापता बताए जा रहे है। पुलिस मौके पर पहुची है। लापता लोगों की तलाश की जा रही है।

जम्मू कश्मीर में भी फटा बादल, चिनाब नदी उफनाई

जम्मू-कश्मीर के डोडा में बादल फटने से बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। एसपी भद्रवाह विनोद शर्मा कहते हैं, “हमने एक व्यक्ति को बचाया है। हम लोगों से अपील करते हैं कि वे अपने घरों से बाहर न निकलें।”

 

 

भारी बारिश के कारण रामपुर में कई घर ढह गए. बारिश और तूफान के बाद कुछ घरों में दरारें भी आ गईं।

 

 

जम्मू और कश्मीर: जम्मू में भारी बारिश के कारण चिनाब नदी का जल स्तर बढ़ गया।

 

 

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के इरशालवाड़ी गांव में भूस्खलन में मरने वालों की संख्या शनिवार को 26 तक पहुंच गई, खोज और बचाव दल ने मलबे से चार और शव बरामद किए।

यूपी के बिजनौर में नजीबाबाद से हरिद्वार जा रही बस पानी के तेज बहाव के बीच फंस गई, बस में 24 से ज्यादा यात्री मौजूद थे।

बिजनौर में नजीबाबाद से हरिद्वार जा रही बस पानी के तेज बहाव के बीच फंस गई, बस में 24 से ज्यादा यात्री मौजूद थे।

कुछ देर के लिए रामबन में रोकी गई अमरनाथ यात्रा 

अधिकारियों ने बताया कि 3,000 से अधिक अमरनाथ यात्रियों का एक नया जत्था शनिवार को यहां आधार शिविर से कश्मीर के लिए रवाना हुआ, लेकिन जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर दो स्थानों पर भूस्खलन के बाद उनके काफिले को रामबन में कुछ देर के लिए रोक दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि 270 किलोमीटर लंबे राजमार्ग पर मेहर और दलवास इलाकों में बारिश के कारण भूस्खलन की खबरें आईं, लेकिन मलबा हटाने के बाद यातायात बहाल कर दिया गया।

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed