कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की गोली मारकर हत्या, इंडिया में था मोस्ट वांटेड
कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बताया जा है कि उसे गुरुद्वारे के बाहर गोली मार दी गई। कनाडा के गुरुद्वारे के बाहर हुई टारगेट शूटिंग में खालिस्तानी समर्थक निज्जर को कई गोलियां मारी गईं, जिसके बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बता दें कि खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर भारतीय एजेंसियों की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल था और एनआईए को उसकी तलाश थी। भारत में हिंसा और अपराध के कई मामलों में उसका नाम सामने आया था, जिसके बाद उसे वांटेड टेररिस्ट की लिस्ट में डाला गया था।
पीटीआई की खबर के मुताबिक खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) के प्रमुख हरदीप सिंह निज्जर की कनाडा में एक गुरुद्वारे की पार्किंग में दो युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी। अधिकारियों ने यहां सोमवार को यह जानकारी दी।
