06 June, 2026 (Saturday)

इस राज्य की सरकार निभाएगी अपना वादा, सितंबर से महिलाओं को हर माह देगी एक हजार रुपये

तमिलनाडु सरकार सितंबर से पात्र परिवारों की महिला मुखियाओं को 1,000 रुपये प्रति माह सहायता देने के चुनावी वादे को लागू करेगी। इसके लिए बजट में 7 हजार करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई है। राज्य के वित्त मंत्री पलानिवेल थियागा राजन ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से रसोई गैस की कीमतों में भारी बढ़ोतरी और समग्र मूल्य वृद्धि से प्रभावित परिवारों की महिला मुखियाओं को इस योजना से बहुत लाभ होगा।

सिलेंडर के लिए 100 रुपये की सब्सिडी का वादा

दिलचस्प बात यह है कि डीएमके ने रसोई गैस सिलेंडर के लिए 100 रुपये की सब्सिडी का वादा भी किया था। राजन ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए बजट पेश करते हुए कहा कि इस योजना के तहत लाभ प्राप्त करने की पात्रता को रेखांकित करने वाले परिचालन दिशा-निर्देश विकसित किए जाएंगे और जल्द ही जारी किए जाएंगे।

2023-24 के राज्य के बजट में जिक्र

गौरतलब है कि राज्य में विपक्षी दल महिलाओं को प्रति माह 1,000 रुपये देने के अपने चुनावी वादे को पूरा नहीं करने के लिए द्रमुक सरकार की आलोचना कर रहे थे। मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने हाल ही में कहा था कि महिलाओं को 1,000 रुपये प्रति माह की वित्तीय सहायता का 2023-24 के राज्य के बजट में जिक्र किया जाएगा।v

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed