22 October, 2026 (Thursday)

के. कविता का आज फिर ED से सामना, दिल्ली शराब घोटाले में दूसरे राउंड की होगी पूछताछ

दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भारत राष्ट्र समिति (BRS) एमएलसी और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता को दिल्ली शराब नीति मामले में पूछताछ के लिए फिर एक बार बुलाया है। आज गुरुवार 11 बजे ईडी के समक्ष के. कविता पेश होंगी। शनिवार को दिल्ली शराब नीति मामले में अधिकारियों की ओर से पूछताछ के बाद कविता राष्ट्रीय राजधानी में ईडी कार्यालय से चली गई थीं। के. कविता के CA बुची बाबू से ED ने बुधवार को पूछताछ की थी। CA से 10 घंटे तक सवाल-जवाब हुए थे।

कविता पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप

के. कविता पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है। मंगलवार को कविता ने ED पूछताछ के विरोध में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर तुरंत सुनवाई करने की अपील की थी, जिसे कोर्ट ने 24 मार्च को सुनवाई करने के लिए मंजूर किया। हालांकि, उन्हें पूछताछ से राहत नहीं मिली। इससे पहले ED ने कविता से 11 मार्च को 9 घंटे पूछताछ की थी।

इससे पहले 11 मार्च को हुई पूछताछ 

11 मार्च को ईडी ने के. कविता से हैदराबाद के बिजनेसमेन अरुण रामचंद्रन पिल्लई के बयानों के बारे में पूछताछ की थी। पिल्लई को इसी केस में गिरफ्तार किया गया है। पिल्लई  ‘साउथ ग्रुप’ का फ्रंटमैन कहा जाता है। माना जाता है कि वह कविता का करीबी है। उनके बयान को मनी लॉन्ड्रि्ंग एक्ट (PMLA) के तहत दर्ज किया गया था।

कविता के वकील ने क्या कहा?

के. कविता के वकील ने सुप्रीम कोर्ट में तत्काल सुनवाई का अनुरोध करते हुए कहा था कि क्या किसी महिला को ED दफ्तर में बुलाया जा सकता है? उन्होंने इसे गैर-कानूनी बताते हुए कहा कि मानदंडों के मुताबिक, किसी महिला को ED कार्यालय में पूछताछ के लिए नहीं बुलाया जा सकता, उसकी पूछताछ आवास पर ही होनी चाहिए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed