बिना रिचार्ज अब फ्री में कर सकेंगे Unlimited Calling, 2 हजार से कम कीमत का यह डिवाइस मचा रहा है धमाल
Jio-VI-Airtel जैसी टेलिकॉम कंपनियों के महंगे होते प्लान की वजह से कई बार रिचार्ज कराना बेहद परेशानी भरा हो जाता है। अपने लोगों से बात करने के लिए आपको टेलिकॉम कंपनियों को भुगतान करना पड़ता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अब बिना रिचार्ज किए हुए भी आप फ्री में बात कर पाएंगे। दरअसल एक ऐसा डिवाइस आ गया है जिसमें आपको बात करने के लिए किसी भी तरह का रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं पड़ती। आप इस डिवाइस को ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं।
फ्री कॉलिंग की सुविधा देने वाले इस डिवाइस का नाम है – Baofeng BF-888S Walkie Talkie Two Way Radio. इससे फ्री में बात करने के लिए बस एक ही कंडीशन है कि कॉल करने वाले और कॉल रिसीव करने वाले दोनों ही लोगों के पास ये होना चाहिए। अगर आप बहुत ज्यादा कॉल करते हैं या फिर आपकी बातचीत काफी लंबी चलती है तो ऐसे में आपके लिए ये परफेक्ट डिवाइस साबित हो सकता है। इस डिवाइस को आप ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिकॉर्ट जैसे प्लेटफॉर्म पर जाकर बड़ी आसानी से खरीद सकते हैं।
