06 June, 2026 (Saturday)

‘पठान’ की तूफानी कमाई का सिलसिला जारी, आठवें दिन भी फिल्म ने की ताबड़तोड़ कमाई

शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ बॉक्स आफिस में कमाल कर रही है। लंबे समय के बाद फैंस अपने पसंदीदा शाहरुख खान को देख अपना प्यार बरसा रहे हैं। फिल्म ‘पठान’ हर दिन कमाई का नया रिकॉर्ड बना रही है। बता दें पठान ने आठवें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत  पकड़ बनाए रखी है। बॉक्स ऑफिस के इतिहास में ‘पठान’ ने ‘KGF 2’ और ‘बाहुबली 2’सबसे बड़ी भारतीय रिलीज को पीछे छोड़ दिया है।

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी इस फिल्म पहले दिन से ही ताबड़तोड़ कमाई का सिलसिला जारी रखा। बता दें आठवें दिन के कलेक्शन भी सामने आ गए हैं। फिल्म ने बुधवार को 18 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 348.25 करोड़ हो गई है। भारत में ही नहीं विदेशों में भी शाहरुख खान का जादू चल रहा है। पठान अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा और खाड़ी देशों में सबसे ज्यादा पसंद करने वाली फिल्मों में से एक है। पठान केवल एक सप्ताह में बेंचमार्क पर पहुंच गई है। बता दें भगवा रंग की बिकनी को लेकर विवादों में फंसी बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की हालिया रिलीज फिल्म ‘पठान’ ने हिंदी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। पहले ही दिन पठान ने भारत में 70 करोड़ का बिजनेस किया था।

 

 

फिल्म ‘पठान’ जिस तेजी के साथ आगे बढ़ रही है उस लिहाज से इस मूवी ने रितिक रोशन की ‘वॉर’ ‘केजीएफ-2’, ‘बाहुबली’ को पीछे छोड़ दिया है। शाहरुख खान की ‘पठान’ में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी लीड रोल में नजर आ रहे हैं। फिल्म पठान में शाहरुख खान पठान नाम के एक रॉ एजेंट की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं, जॉन अब्राहम विलेन बने हैं। इस फिल्म में सलमान खान ने भी कैमियो किया है। बता दें ‘केजीएफ 2’ के हिंदी डबिंग ने 46.79 करोड़ का सेकेंड डे कलेक्शन किया था। ‘बाहुबली 2’ ने 40.5 करोड़ की कमाई की थी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *