23 July, 2026 (Thursday)

बच्चे ने मैडम से कही ऐसी बात कि शर्म से हो गईं लाल, यूजर्स ने कहा- ‘पापा पर गया है’

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो लोगों का दिल छू रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को लोग खूब शेयर भी कर रहे हैं। हालांकि मैडम और क्यूट बच्चों का वीडियो तो सोशल मीडिया पर खूब देखे ही जाते हैं लेकिन ये वीडियो अब तक का सबसे प्यारा वीडियो है। अगर आपने अभी तक इस वीडियो को नहीं देखा है तो इसे फटाफट देख लीजिए।

बच्चे ने मैडम की खूब तारीफ की 

वीडियो में बच्चा जिस मासूमियत से मैडम की तारीफ कर रहा है उसे देखकर कोई भी पिघल जाएगा। बच्चा जैसे ही मैडम के मन की बात करता है वैसे ही मैडम खुश होकर अपने बारे में और भी पूछती हैं। मैडम के सवालों का जवाब बच्चा बड़े ही मासूमीयत से दे रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग काफी रिएक्ट कर रहे हैं। कुछ बड़े ही मजाकिया अंदाज में कमेंट कर रहे तो वहीं कुछ वीडियो पर अपना खूब प्यार बरसा रहे हैं।

‘आप मेरी सबसे फेवरेट मैडम हो’

यह वीडियो क्लासरूम में बनाया गया है। बच्चा एक महिला से बात कर रहा है और वह महिला कोई और नहीं उसकी टीचर है। टीचर बच्चे का रिएक्शन सैमरे में कैद कर रही है। बच्चा मैडम से कहता है कि आप साड़ी पहनकर आई थीं तो बहुत अच्छी लग रही थीं। फिर टीचर बोलती है कि क्यों अच्छी लग रही थी? बच्चा जवाब में कहता है कि क्योंकि वह साड़ी बहुत अच्छी थी…। इतना ही नहीं, बच्चा कहता है कि आप मेरी फेवरेट मैडम हो।

 

 

‘पापा पर गया है बच्चा’

इस वीडियो को @Sunilpanwar2507 के ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया गया था। वहीं कैप्शन में लिखा था- होमवर्क से बचने के उपाय। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को लाखों व्यूज और हजारों लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को देखने के बाद कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि बच्चा अपने पापा पर गया है। दूसरे ने लिखा कि मासूम बच्चे बड़े खिलाड़ी होते हैं। वहीं अन्य यूजर्स ने इस वीडियो को काफी क्यूट बताया।

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed