05 September, 2026 (Saturday)

लगातार 26वें दिन पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर

नई दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का भाव 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। हालांकि, घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियां लगातार 26वें दिन दोनों ईंधन की कीमत में कोई फेरबदल नहीं किया है। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा।

इडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 109.27 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.84 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, कोलकाता में पेट्रोल का दाम 106.03 रुपये प्रति लीटर, जबकि डीजल का भाव 92.76 रुपये प्रति लीटर है। इसी तरह चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल का 94.24 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।

देश के अन्य शहरों नोएडा में पेट्रोल 96.79 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, लखनऊ में पेट्रोल का दाम 96.57 रुपये प्रति लीटर, जबकि डीजल का भाव 89.76 रुपये प्रति लीटर है। इसी तरह पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, जबकि पोर्टब्लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर है।

उल्लेखनीय है कि सार्वजानिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने कच्चे तेल के दाम में तेजी के बावजूद पेट्रोल और डीजल की कीमतें नहीं बढ़ाई हैं। हालांकि, तेल कंपनियों को पेट्रोल पर 14 से 18 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 20 से 25 रुपये प्रति लीटर का घाटा हो रहा हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब चल रहा है। हफ्ते के पांचवें कारोबारी दिन ब्रेंट क्रूड 119.22 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा है, जबकि डब्ल्यूटीआई क्रूड 116.83 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed