अमित शाह का मुख्यमंत्री निवास पर हुआ स्वागत
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मुख्यमंत्री निवास पर स्वागत हुआ।
श्री शाह का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित केन्द्रीय एवं राज्य मंत्रि-परिषद के सदस्यों और जन-प्रतिनिधियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया।
इस अवसर पर केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, जल शक्ति और खाद्य प्र-संस्करण राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल, केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, मत्स्य पालन, पशु पालन और डेयरी राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरगन, गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा, गृह एवं खेल राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक, सांसद वी.डी. शर्मा, राकेश सिंह, प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, हितानंद सहित अन्य जन-प्रतिनिधि मौजूद थे। केन्द्रीय गृह मंत्री शाह ने मुख्यमंत्री निवास में दोपहर का भोज भी किया।
