06 June, 2026 (Saturday)

पडरौना में सपा प्रत्याशी ने लोगों से मांगे वोट सपा प्रत्याशी बिक्रमा यादव का वादा,सरकार बनेगी तो बेरोजगारों को मिलेगी नौकरी

कुशीनगर। पडरौना विधानसभा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी बिक्रमा यादव ने सोमवार को पडरौना क्षेत्र के सिधुआ बाजार समेत दर्जनों गांवों का दौरा किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश व देश के चौमुखी विकास के लिए सपा की सरकार बनानी होगी। यह चुनाव बेरोजगारों को रोजगार देने का है। यह चुनाव नौजवानों के भविष्य का है ,उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने पिछले 5 सालों में युवाओं को रोजगार के नाम पर कुछ नहीं दिया गया है।
सपा सरकार में युवाओं को जितना रोजगार दिया गया था उतना रोजगार किसी भी सरकार ने नहीं दिया गया है। अब प्रदेश के युवा फिर से अखिलेश यादव को सत्ता में लाना चाहते हैं। बिक्रमा यादव ने गांव में जनसंपर्क करते हुए कहा कि आज गांव में किसानों के सामने दोहरी समस्या है, जहां एक ओर छुट्टा जानवरों से किसान पीड़ित है तो दूसरी ओर खाद और पानी की समस्या है। किसानों को खाद के बदले लाठी मिली है।
उन्होंने कहा कि हमारे मुखिया ने साफ कहा है कि हमारी सरकार आते ही किसानों को फ्री बिजली और खाद दी जाएगी। किसानों के हित में हमारी पिछली सरकार ने जिस तरह से काम किया है उसी तरीके से आने वाले समय में भी करेगी। उन्होंने कहा कि इस बार आप लोगों का आशीर्वाद मिले और आपके बीच का ही सरेनी विधानसभा से विधायक बने। इस दौरान लल्लन यादव,बिकास कुशवाहा,संतोष,रियाज अंसारी, लवकुश यादव, सलमान खान, प्रदीप यादव, संदीप यादव आदी मौजुद रहे।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *