06 June, 2026 (Saturday)

आज पणजी जाएंगे राहुल गांधी, 14 फरवरी को है गोवा में चुनाव

कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) शुक्रवार को एक दिन के लिए गोवा की राजधानी पणजी में रहेंगे। इस एक दिन में कांग्रेस नेता डोर टू डोर कैंपेन, टूरिज्म सेक्टर का जायजा लेने के साथ वर्चुअल रैली में भी शामिल होंगे।

गोवा प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मीडिया डिपार्टमेंट के चेयरमैन अमरनाथ पणजीकर (Amarnath Panjikar) ने बताया कि पहले यह दौरा 2 फरवरी को होना था जो उनके संसदीय कार्यों के कारण टल गई थी। आज वे यहां के टूरिज्म सेक्टर के प्रतिनिधियों के साथ बात करेंगे। साथ ही आंगनवाड़ी व अन्य कर्मचारियों से भी वे बातचीत करेंगे। इसके अलावा वे वर्करों की मीटिंग को भी संबोधित करेंगे। आज गोवा के दौरे पर आ रहे वायनाड सांसद सुबह दस बजे सदा(Sada), मोर्मूगाव (Mormugao) में डोर टू डोर कैंपेन करेंगे। इसके बाद 12.30 बजे दोना पॉला स्थित इंटरनेशनल सेंटर में उम्मीदवारों के साथ बैठक करेंगे। दोपहर 2.15 बजे टूरिज्म सेक्टर के प्रतिनिधियों व CII प्रतिनिधियों के साथ राहुल गांधी बातचीत करेंगे। शाम चार बजे वे संखालिम में निर्धर वर्चुअल रैली में शामिल होंगे।

गोवा की 40 विधानसभा सीटों पर 14 फरवरी को विधानसभा चुनाव है और वोटों की गिनती 10 मार्च को की जाएगी।  यहां विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने गोवा फारवर्ड पार्टी (GFP) के साथ गठबंधन किया है। कांग्रेस 37 सीटों पर जबकि जीएफपी तीन सीटों पर चुनाव लड़ रही है। गोवा के अलावा चार अन्य राज्यों में भी विधानसभा चुनाव है। कांग्रेस नेता इन चुनावों में जीत की खातिर ताकत झोंक दी है। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस पार्टी ने इ बार गोवा के अपने सभी उम्मीदवारों से यह संकल्प लेने को कहा है कि वे विधानसभा चुनाव के बाद जनता और पार्टी के प्रति वफादारी निभाएंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *